फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसी रोमांटिक फिल्म से कम नहीं अखिलेश-डिम्पल की लव स्टोरी

Sun, 02 Jul 2017 11:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 02 Jul 2017 11:36 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav birthday special story
अखिलेश यादव का जन्मदिन
अपने बेहतरीन व्यक्तित्व से राजनीति में अलग छवि बनाने वाले अखिलेश यादव के बारे में कुछ बातें ऐसी भी हैं जिन्हें शायद कम लोग ही जानते होंगे।

आइये ऐसी हुई कुछ खास बातों को हम आपसे साझ कर रहे हैं जिन्हें जानने के बाद आप अखिलेश को और करीब से जान सकेंगे। 


अखि‍लेश यादव का प्रोफाइल
- 1 जुलाई, 1973 को इटावा में जन्म।
- राजस्थान के धौलपुर सैनिक स्कूल से पढ़ाई-लिखाई। 
- मैसूर यूनि‍वर्सि‍टी से एनवायरन्मेंटल टेक्नॉलोजी में इंजीनियरिंग 
- ऑस्ट्रेलिया के सिडनी यूनि‍वर्सि‍टी से मास्टर्स डिग्री। 
- पहली बार 2000 में कन्नौज लोकसभा सीट से उपचुनाव जीत यंगेस्ट सांसद बने। 
- 3 बार सांसद रहे (2000-2004, 2004-2009, 2009-2012) 
- 2012 में उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने (38 साल उम्र)।
 

akhilesh yadav birthday special story
अखिलेश यादव का जन्मदिन

डिंपल आर्मी ऑफिसर की बेटी हैं तो वहीं अखिलेश देश की राजनीति में बड़ा स्थान रखने वाले सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बेटे। एक का परिवार सियासी दांवपेंच से कोसो दूर तो वहीं एक के परिवार में सियासत के दो-चार के अलावा कुछ नहीं। कहते हैं ना जोड़ियां तो आसमानों में बनती हैं..और इसी कारण डिंपल और अखिलेश भी मिले, दोस्त बने, दोस्ती प्यार में बदली और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के हमसाये और हमसफर बन गये। 
 

akhilesh yadav birthday special story
अखिलेश यादव का जन्मदिन
उत्तराखंड से डिंपल यादव उत्तराखंड की रहने वाली हैं और इनका परिवार आर्मी बैकग्राउंड से है। यह तीन बहनों में दूसरे नंबर पर हैं। डिंपल यादव ने लखनऊ विवि से पढाई की तो लखनऊ के ही एक फंक्शन में उनकी मुलाकात अखिलेश यादव से एक कॉमन फ्रेंड के जरिये हुई।  उस समय अखिलेश सियासी दांवों से दूर आस्ट्रेलिया से पढ़ाई करके लौटे थे।  दोनों को एक-दूसरे की बातें अच्छी लगीं, फिर दोस्ती हुई और बाद में दोस्ती प्यार और शादी में तब्दील हो गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
akhilesh yadav birthday special story
अखिलेश यादव का जन्मदिन
ऐसा कहा जाता है कि पहले दोनों की शादी के लिए मुलायम सिंह यादव तैयार नहीं थे लेकिन बाद में दोनों के प्यार के आगे उन्हें झुकना ही पड़ा।  डिंपल और अखिलेश के प्यार की बगिया में उनके तीन फूल अदिति, अर्जुन और टीना है, जिसमें अर्जुन और टीना जुड़वा हैं।  डिंपल यादव पेंटिंग और घुड़सवारी का शौक रखती हैं। 
 
विज्ञापन
akhilesh yadav birthday special story
अखिलेश यादव का जन्मदिन
अखिलेश की डिंपल से मुलाकात इंजीनियरिंग के दिनों में हुई थी। वे तब महज 21 साल के थे और डिंपल 17 की।  डिंपल तब स्कूल में पढ़ती थीं। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के घर पर हुई। पहली ही मुलाकात में दोनों के बीच अच्छी कैमिस्ट्री जम गई।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed