फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वकालत के साथ नौकरी या व्यापार करना पड़ सकता है महंगा, जानें ये बड़ा फैसला

Tue, 08 May 2018 01:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 08 May 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
Trouble for lawyers with jobs or doing business with advocacy
डेमाे पिक

अधिवक्ता पंजीकरण कराने के बाद वकालत न करके कोई अन्य पूर्णकालिक व्यवसाय या नौकरी करने वाले वकीलों पर अब बार एसोसिएशन ने शिकंजा कसा है। बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से एक बड़ा फैसला लिया गया है।


 


 

Trouble for lawyers with jobs or doing business with advocacy
डेमाे पिक

वकालत के अतिरिक्त नौकरी या व्यापार करने वाले वकीलों को डिबार करने का फैसला लिया गया। यह भी कहा गया कि ऐसे वकीलों की शिकायत बार कौंसिल ऑफ  उत्तर प्रदेश की जाएगी। 

Trouble for lawyers with jobs or doing business with advocacy
डेमाे पिक

रामनाथ सेठ हॉल में बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष राधाकृष्ण पांडेय की अध्यक्षता में हुई। इसमें कार्यकारिणी के समक्ष प्रस्ताव रखा गया कि बहुत वकील ऐसे हैं जो सरकारी एवं गैर सरकारी स्थाई पूर्णकालिक सेवाओं में कार्यरत हैं। स्थायी पूर्णकालिक व्यापार करते हैं। इन लोगों ने बतौर अधिवक्ता अपना पंजीकरण बार कौंसिल ऑफ  उत्तर प्रदेश में करा रखा है लेकिन वह वकालत नहीं करते हैं। यह बात भी सामने आई कि कुछ ऐसे तथाकथित अधिवक्ता भी कचहरी में घूम रहे हैं जो पंजीकरण न होते हुए भी जनता के बीच खुद को वकील बताकर गलत काम करके वकीलों की छवि खराब करते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trouble for lawyers with jobs or doing business with advocacy
डेमाे पिक
बैठक में दोनों प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाएगा। बार एसोसिएशन ने ऐसे वकीलों को एक अंतिम अवसर देते हुए अपील की है कि जो लोग पूर्णकालिक नौकरी या व्यवसाय करते हैं तो खुद ही एसोसिएशन दफ्तर आकर अपना पंजीकरण निलंबित करवा कर परिचय पत्र समर्पण कर दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed