{"_id":"58a838d54f1c1b0d4cd83d8c","slug":"akhilesh-yadav-at-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश बोले, बुआ जी ने जोड़ा कमाल का रिश्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश बोले, बुआ जी ने जोड़ा कमाल का रिश्ता
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 18 Feb 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
चित्रकूट जनसभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा मायावती पर जबरदस्त तंज कसा। बोले बुआ मायावती ने मेरा गजब का रिश्ता जोड़ा है। बुआ जी ने अमित शाह और नरेंद्र मोदी को मेरा अंकल बना दिया है। मैं कहता हूं रक्षा बंधन आने वाला है...
सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा जो लोग कहते थे सपा सरकार में पांच-पांच मुख्यमंत्री है खुद उनके पास एक भी चेहरा नहीं। वहीं बसपा महज पत्थरों वाली सरकार बनकर रह गई है।
अखिलेश यादव बोले भाजपा की सपा सरकार के लेकर हमेशा राय रही है कि हमारी सरकार को पांच-पांच मुख्यमंत्री चला रहे है। लेकिन भाजपा को अपने गिरेबां में झांककर देखते की जरूरत है। हकीकत यह है कि भाजपा के पास आज प्रदेश में सीएम पद के लिए कोई चेहरा ही नहीं है।
विज्ञापन
नोटबंदी को बताया तकलीफ देह फैसला
अखिलेश ने नोटबंदी को तकलीफ देह फैसला बताते हुए कहा पीएम मोदी ने लोगों को बैंको की लाइन में लगा दिया। उन्होंने गरीबों से सारा पैसा एंठ लिया। हालात ऐसे पैदा हुए कि गरीबों के पास 500 रुपए का एक नोट तक नहीं बचा। पीएम मोदी ने विकास के नाम पर जनता से धोखाधड़ी की। लोगों ने इस दौरान बहुत तकलीफ झेली। इससे पीएम मोदी को कोई मतलब नहीं
पीएम से मांगा कालेधन का हिसाब किताब
अखिलेश यादव ने कालाधन जमा करने की बात उठाते हुए यह भी कहा अब तो सारा कालधन जमा हो गया। अब आप हिसाब नहीं दोगे क्या...? बोले हिसाब किताब में भाजपा थोड़ी कच्ची है।
हमारे गठबंधन न उठाए सवाल
अखिलेश ने कहा भाजपा हमारे गठबंधन पर सवाल खड़ा करती है। मैं कहता हूं मैंने सही फैसला लिया है। कुछ लोगों को इस पर संदेह है तो उन्हें भी बता दूं कि ये दो कुनबों का नहीं, दो युवा नेताओंं का गठबंधन है। अखिलेश ने जनता के सामने दावा करते हुए कहा कि यह गठबंधन बड़ा दिल रखकर किया गया है इसलिए यह लंबे वक्त तक टिका रहेगा।
पीएम मोदी विदेश घूमकर लौटे खाली हाथ
अखिलेश यादव ने कहा पीएम मोदी विदेशों में घूम कर आए लेकिन वहां से क्या लेकर आए..? मैंने प्रदेश में पुलिस में 100 डायल सेवा शुरू की। यह नई सेवा अमेरिका में आधारित पुलिस बेस्ड है। आगे जोड़ते हुए वे बोले मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि जनता को भी पुलिस की 100 डायल सेवा पर ठीक वैसे भरोसा होगा जैसे एम्बूलेंस सेवा पर है। आने वाले समय में समाजवादी घोषणा पत्र ऐसी ही तमाम योजनाएं शामिल की गई हैं।
बुआ जी ने जोड़ा कमाल का रिश्ता
अखिलेश ने अपने संबोधन में कहा बुआ मायावती ने मेरा गजब का रिश्ता जोड़ा है। बुआ जी ने अमित शाह और नरेंद्र मोदी को मेरा अंकल बना दिया है। मैं कहता हूं रक्षा बंधन आने वाला है। कहीं आप राखी बांधकर उन्हें अपना भाई न बना लें।
अखिलेश बोले आने वाले समय में घोषणा पत्र में जिन योजनाओं पर काम करना है उनमें शिक्षा मित्रों की समस्या का निदान, स्कूल के बच्चों को पोषण के लिए बेहतर मिड डे मील, सरकारी नौकरियों के लिए अवसर, युवाओं के लिए तकनीकी संस्थान, गरीब महिलाओंं को समाजवादी पेंशन आदि को शामिल किया गया है।