फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Akhilesh will beat from Kannauj today, excitement among SP workers, vigorous preparations going on in the part

UP: आज कन्नौज से ताल ठोकेंगे अखिलेश, सपा कार्यकताओं में उत्साह...पार्टी कार्यालय में चल रहीं जोरदार तैयारियां

Thu, 25 Apr 2024 09:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 25 Apr 2024 09:41 AM IST
सार

Kannauj News: जिलाध्यक्ष कलीम खान ने बताया कि पिछले दो दिनों की रिपोर्ट पार्टी प्रमुख तक पहुंचा दी गई थी। उसी आधार पर अब खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही चुनाव लड़ेंगे। नामांकन से पहले यहां पार्टी कार्यालय में सुबह से ही जोरदार तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
Akhilesh will beat from Kannauj today, excitement among SP workers, vigorous preparations going on in the part
पार्टी कार्यालय में चल रहीं जोरदार तैयारियां - फोटो : एएनआई

विस्तार

चौथे चरण के लिए 13 मई को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज ही दोपहर 12 बजे कन्नौज संसदीय सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दायर करेंगे। उनके नामांकन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

विज्ञापन

कन्नौज लोकसभा चुनाव के लिए सपा उम्मीदवारी को लेकर मचा सस्पेंस एक दिन पहले तक जारी था।  बुधवार की शाम यह तय हुआ था कि यहां से सपा के उम्मीदवार अखिलेश यादव ही होंगे। उनके पहले यहां से तेज प्रताप यादव को उम्मीदवकर बनाया गया था। अब यह तय हो गया है कि सपा  प्रमुख अखिलेश यादव ही कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन

बुधवार की देर शाम बाकायदा पार्टी की ओर से इसका ऐलान कर दिया गया है।  दरअसल, दो दिन पहले आखिलेश यादव के भतीजे तेज प्रताप यादव को कन्नौज से उम्मीदवार घोषित किया गया था। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में अंदरखाने नाराजगी थी। बात पार्टी आलाकमान तक पहुंची।

बुधवार की शाम इसका बाकायदा ऐलान हो गया
मंगलवार की शाम से ही यह तय माना जा रहा था कि अब अखिलेश यादव ही यहां से चुनाव लड़ेंगे। बुधवार की शाम इसका बाकायदा ऐलान हो गया है। उनके नामांकन के दौरान सपा के पूरे कुनबे के यहां रहने की संभावना जताई जा रही है। इसमें अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव, चाचा डॉ. रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव भी रहेंगे।

विज्ञापन

पार्टी कार्यालय में चल रहीं जोरदार तैयारियां
खुद तेज प्रताप यादव भी यहां नामांकन के समय मौजूद रहेंगे। जिलाध्यक्ष कलीम खान ने बताया कि पिछले दो दिनों की रिपोर्ट पार्टी प्रमुख तक पहुंचा दी गई थी। उसी आधार पर अब खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही चुनाव लड़ेंगे। नामांकन से पहले यहां पार्टी कार्यालय में सुबह से ही जोरदार तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed