फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Akhilesh taunts BJP, Said  300 KM swing prepared in 15000 crores, neither the defense corridor is visible nor

अखिलेश का भाजपा पर तंज: बोले- 15,000 करोड़ में तैयार किया 300 KM झूला, न डिफेंस कॉरिडोर दिख रहा...न ही मिसाइल

Thu, 17 Aug 2023 07:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 17 Aug 2023 07:42 PM IST
सार

Banda News: प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने ठीक से नकल भी नहीं की। यहां न डिफेंस कॉरिडोर दिख रहा है, न ही मिसाइल। जमीनी हकीकत देखने के लिए मैं हेलीकॉप्टर की बजाय सड़क से आया हूं। 

विज्ञापन
Akhilesh taunts BJP, Said  300 KM swing prepared in 15000 crores, neither the defense corridor is visible nor
मंच पर बोलते सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में  पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को लेकर भाजपा सरकार पर तंज कसा। कहा कि भाजपा सरकार ने 15 हजार करोड़ रुपये खर्च कर करीब तीन सौ किलोमीटर लंबा झूला तैयार कर दिया। हमारी सरकार में बनाए गए आगरा एक्सप्रेसवे पर प्लेन उतर सकता है।

विज्ञापन

वहीं, इनके एक्सप्रेसवे की सड़क उद्घाटन के बाद ही धंस गई। घाटे में चल रहे इस एक्सप्रेसवे में सिर्फ वसूली चल रही है। समाजवादी पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने ठीक से नकल भी नहीं की। यहां न डिफेंस कॉरिडोर दिख रहा है, न ही मिसाइल।
विज्ञापन

जमीनी हकीकत देखने के लिए मैं हेलीकॉप्टर की बजाय सड़क से आया। तिंदवारी कस्बे में हाईवे पर अन्ना पशुओं का जमावड़ा देखा। ये हाल पूरे बुंदेलखंड का है। हमारी सरकार में बने मेडिकल कॉलेज में आज तक डॉक्टर और स्टॉफ पूरा नहीं कर पाई ये सरकार। मरीज बाहर जाकर इलाज करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल भवन नहीं हो सका है चालू
नया 300 बेड का मंडलीय अस्पताल भवन बनने के बाद भी चालू नहीं हो सका। हमने झांसी को स्टेडियम दिया, तो 500 बेड का अस्पताल भी दिया। महंगाई पर बोले कि टमाटर इतना महंगा है कि 30 करोड़ जो पौधे लगाए, हमें लगता है कि छिपाकर टमाटर के पौधे लगा दिए गए हों।

वैसा ही दिख रहा है बुंदेलखंड
बुंदेलखंड जैसा पहले था, सपने दिखाने के बाद भी वैसा ही दिख रहा है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव, कर्वी विधायक अनिल प्रधान, पूर्व सांसद व राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद, पूर्व सांसद बाल कुमार, जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed