अखिलेश बोले, अच्छे दिन वाले ने सभी को लाइन में खड़ा कर दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगे जोड़ते हुए अखिलेश ने कहा अच्छे दिन का नारा दो साल पहले किसने दिया था। आप समझ पाए या न समझ पाए कि अच्छे दिन क्या हैं, लेकिन मैं मुख्यमंत्री होने के नाते जानना चाहता हूं कि अच्छे दिन क्या हैं। वही अच्छे दिन वाले ने सभी को लाइन में खड़ा कर दिया।
हमारे गरीब और किसान भाइयों यह मत समझना कि 500 रुपए और 1000 रुपए बंद होने से कालाधन खत्म हो जाएगा। इसके लिए हमें लड़ना होगा। पैसा कोई काला-सफेद नहीं होता। पहले दिन से कह रहा हूं कि लेन-देन काला-सफेद होता है, पैसा नहीं।
सीएम अखिलेश गुरुवार को 12 बजे हमीरपुर जिले के कुछेछा स्थित राजकीय महाविद्यालय में डायल 100 सेवा का शुभारंभ किया। शहर या देहात, दिन हो रात, यूपी 100 है सबके साथ कार्यक्रम के दौरान हमीरपुर को कुल 32 बोलेरो गाड़िया मिली। जालौन के पास कुल 36 गाड़िया हैं जिनमें 30 बोलेरो और 6 इनोवा शामिल है। तो वहीं महोबा को कुल 20 गाड़िया मिली है। कार्यक्रम में उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा यूपी के इन जिलों में अब चौकसी का काम बेहतर तरीके से किया जा सकेगा।आपातकाल जैसी स्थिति में गाड़ियां तेजी से पेट्रोलिंग कर घटनास्थल पर पहुंच सकेगी।
100 नंबर डायल सिस्टम को की योजना के लिए प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक केन्द्रीयकृत प्रणाली का विकास किया जायेगा जिसमे कॉलसेंटर की भाति कार्य होगा| लगभग 300 सीटों के प्रस्तावित इस कॉलसेंटर को मिलने वाली सभी कॉल्स रिकॉर्ड होंगी और ये वायरलेस, मोबाइल व इंटरनेट आदि से जुड़ा होगा| कॉल से मिली जानकारी संबंधित जनपदों के थानों व चौकियो के अलावा अन्य अधिकारियो को भी शेयर करते हुए कॉल पर तत्परता से कार्यवाही न्यूनतम समय में सुनिश्चित कराई जाएगी| यह प्रणाली समस्या के समाधान होने तक पुलिस कार्यवाही की लगातार समीक्षा भी करती रहेगी|
इधर, इटावा में पुलिस लाइन प्रांगण में सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने UP 100 सेवा का शुभारम्भ किया। पुलिस सुविधा को और बेहतर और तेज़ बनाने के लिए इटावा पुलिस को 20 बोलेरो और 8 इनोवा गाडियो का काफिला मिला। अब 10 मिनट के भीतर मदद के लिए पुलिस पहुंचेगी। इस मौके पर कानपुर रेंज के डी आई जी राजेश मोदक इटावा एस एस पी और इटावा डी एम मौजूद रहे।