फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Akhilesh said After the Delhi accident, now the government is not of double engine but of double blunder

UP: अखिलेश बोले- दिल्ली के हादसे के बाद अब डबल इंजन की नहीं डबल ब्लंडर की हुई सरकार

Sun, 16 Feb 2025 09:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 16 Feb 2025 09:39 PM IST
सार

Etawah News: शहर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर हमला बोला।

विज्ञापन
Akhilesh said After the Delhi accident, now the government is not of double engine but of double blunder
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली हादसे के बाद डबल इंजन नहीं अब डबल ब्लंडर की सरकार हो गई है। रविवार रात एक शादी समारोह में शामिल होने आए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भी महाआयोजन का राजनीतिक लाभ लेने से पीछे नहीं हटती है। पूरे देश में महाकुंभ का प्रचार किया गया, लेकिन इंतजाम पूरे नहीं किए जा सके। कहा कि जिस दिन स्नान होता है उसी दिन सरकार की व्यवस्थाओं की पोल खुल जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने महाकुंभ में हुए हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की अभी तक सूची जारी नहीं की है। सरकार सच को छिपा रही है।
विज्ञापन



उन्होंने दिल्ली की घटना को दुखद बताया। कहा कि दिल्ली की घटना के बाद अब डबल इंजन वाली सरकार डबल ब्लंडर वाली हो गई है। कहा कि तीन ट्रिलियन की सरकार बनाने का दावा करने वाले प्लेटफार्म पर गरीब भाइयों की जान नहीं बचा सके। कहा कि मरने वालों को 50-50 लाख का मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महाकुंभ पहली बार आया है। 144 साल के सरकार के दावों की गिनती समझ नहीं आ रही है। कुंभ का आयोजन तो पहले से होता आया है। कन्नौज के सम्राट हर्षवर्धन 75 दिन का कुंभ का आयोजन कराते थे। इसमें दान-स्नान सब होता था, लेकिन यहां सरकार ने कुछ भी दान नहीं किया। कहा कि वह उसमें सभी धर्म के लोगों को बुलाते थे। संगम के पास बने अकबर का किला दिल्ली वालों को प्रदेश को दान दे देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बयान पर कहा कि गठबंधन में ही सरकार चुनाव लड़ेगी। 2027 तक गठबंधन की रफ्तार और बढ़ जाएगी। कहा कि सरकार सच बताने वालों को दबा रही है। सरकार किसी का सुझाव पसंद नहीं करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक सरकार में रहने के बयान पर अखिलेश यादव ने कहा कि वह शून्य हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed