{"_id":"6adfbb9f10fa10e491024185","slug":"villagers-protested-against-the-drain-being-connected-to-the-soil-kannauj-news-c-214-1-knj1007-158360-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मिट्टी पर ही नाली की जुड़ाई का आरोप, ग्रामीणों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मिट्टी पर ही नाली की जुड़ाई का आरोप, ग्रामीणों ने जताया विरोध
विज्ञापन
सिकंदरपुर। ग्राम पंचायत करमुल्लापुर में सड़क और नाली निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना मजबूत नींव तैयार किए मिट्टी के ऊपर ही ईंटों की जोड़ाई कर नाली बनाई जा रही है। इससे नाली के जल्द क्षतिग्रस्त होने की आशंका बढ़ गई है।
बलराम, शांति देवी, अनिल कुमार और सीमा देवी सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पहले से बनी नाली काफी गहरी है। वहीं, हाईवे की तरफ बना मुख्य नाला ऊंचाई पर है। दोनों के स्तर में अंतर होने के कारण गांव का गंदा पानी बाहर नहीं निकल पाता है। इससे नाली में पानी जमा रहता है और लगातार दुर्गंध उठती है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने इस समस्या से ग्राम प्रधान को अवगत कराया था। लेकिन जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के बजाय सड़क किनारे जमा मिट्टी पर ही नाली का निर्माण शुरू कर दिया गया।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान कराने की भी अपील की। ग्राम प्रशासक अजय कुमार ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने फिलहाल निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। मौके पर मानकों की जांच के बाद ही काम दोबारा शुरू कराया जाएगा।