फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kanhaiyalal Saraswati Vidya Mandir tops in folk dance

Kannauj News: लोकनृत्य में कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर अव्वल

Tue, 27 Oct 2026 02:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Kanhaiyalal Saraswati Vidya Mandir tops in folk dance
कन्नौज। कन्हैयालाल सरस्वती इंटर कॉलेज में सोमवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजित किया गया। लोकनृत्य प्रतियोगिता में कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर की टीम प्रथम और वर्षा की टीम द्वितीय रही।
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक में मां गायत्री देवी इंटर कॉलेज की देवांश, अवनीश, आदर्श, रुद्र, कृष्णा और अभिषेक की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। आयुषी, कनक, कविता, सपना और श्वेता की टीम दूसरे तथा कन्हैयालाल सरस्वती इंटर कॉलेज के अनिकेत तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि ने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशामुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में पूर्णिमा, रेनू त्यागी और स्नेहलता शामिल रहीं। संचालन शिवांग ने किया। आयोजन प्रभारी अंशिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आकाश सिंह, सौरभ यादव, महेंद्र सिंह चंदेल और पीआरडी जवान अजीत सोनपाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

कविता लेखन में मानसी प्रथम, कार्तिक द्वितीय और नित्या तृतीय रहे। पेंटिंग में लक्ष्मी सिंह ने पहला, नैतिक वैश्य ने दूसरा और आकृति शुक्ला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लोकगीत समूह में कृष्ण हरि नाम, लक्ष्मण, जगबीर, सुनील और सुपौल की टीम प्रथम, वैष्णवी, अंजलि, साक्षी और महिमा की टीम द्वितीय तथा मोहिनी, नैंसी और प्राची की टीम तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed