फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Akhilesh reached Kannauj, did election brainstorming with booth committees

UP: कन्नौज पहुंचे अखिलेश बोले- जनता भाजपा के खिलाफ, पहले चरण में जीतेंगे इंडिया गठबनंधन के सभी आठ उम्मीदवार

Thu, 18 Apr 2024 02:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 18 Apr 2024 02:43 PM IST
सार

सपा मुखिया अखिलेश यादव गुरुवार को कन्नौज पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यालय में जिले के सभी बूथ कमेटी के अध्यक्ष संग बैठक की।

विज्ञापन
Akhilesh reached Kannauj, did election brainstorming with booth committees
कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव से ठीक एक दिन पहले कन्नौज पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया है कि शुक्रवार को जिन आठ सीटों पर चुनाव हो रहा है, उन सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार जीत रहे हैं। गाजियाबाद से गाजीपुर तक सभी सीट पर भाजपा की हार होगी। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार का वादा करके मुकरने वाली सरकार के खिलाफ लोगों में नारागी है। यह नाराजगी वोट से जाहिर होगी।

विज्ञापन


कन्नौज लोकसभा सीट के तहत सदर विधानसभा के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में शामिल होने के लिए गुरुवार को यहां आए अखिलेश यादव ने चुनावी तैयारी पर चर्चा की। बूथ की तैयारियों को परखा। बूथ कमेटी से जुड़े लोगों से जरूरी जानकारी लेकर चुनाव के लिए जोर लगाने को कहा। इसके बाद अलग-अलग कार्यकर्ताओं से मिलने उसके घर भी पहुंचे। नौकरी न मिलने से निराश होकर पिछले दिनों जान देने वाले युवा ब्रजेश पाल के परिवार से मिलने उसके गांव भूड़पुरवा पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान मीडिया से रूबरू होकर उन्होंने लोकसभा चुनाव को बेरोजगारी, महंगाई के खिलाफ जंग बताते हुए संविधान के बचाव का चुनाव भी कहा। आरोप लगाया कि भाजपा के लोग संविधान को बदलने की बात कह रहे हैं। इसलिए जरूरी है कि भाजपा वालों को सरकार से दूर कर दिया जाए। कहा कि शुक्रवार को होने वाले पहले चरण में सूबे की सभी आठ सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के समर्थन में जनता वोट करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले ही चरण से भाजपा का सफाया शुरू हो जाएगा। कहा कि 10 साल पहले जिन वादों के साथ भाजपा सरकार में आई थी, वह उन वादों को भूल चुकी है। महंगाई तेजी से बढ़ रही है। रोजगार उपलब्ध नहीं हैं। युवा निराश हैं। नौकरी न मिलने की हताशा में जान दे रहे हैं। उन युवाओं का परिवार सदमे में है। पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने से 60 लाख युवा और उनके परिजनों पर क्या गुजरी, यह भाजपा वाले नहीं जान पाएंगे। इसीलिए सभी वर्ग के लोग अब भाजपा से छुटकारा पाना चाह रहे हैं।


कन्नौज में उम्मीदवारी पर बोले, चुनाव निशान साइकिल
चौथे चरण के तहत कन्नौज में नामांकन शुरू हो चुका है। अब तक सपा का उम्मीदवार तय नहीं हुआ है। उनसे यहां की उम्मीदवार पर सवाल किया गया तो कहा कि जल्द ही तस्वीर साफ होगी। दोहराया कि साइकिल निशान चुनाव लड़ रहा है। जोर देकर कहा कि हम खुद ही यहां मौजूद हैं। इस पर कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाईं। हालांकि अखिलेश यादव ने उम्मीदवारी पर सीधे तौर पर कोई जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed