{"_id":"58977b314f1c1b3d63e80df1","slug":"akhilesh-rahul-violation-code-of-conduct","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश-राहुल ने तोड़ी आचार संहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश-राहुल ने तोड़ी आचार संहिता
वैभव शर्मा, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 06 Feb 2017 12:51 AM IST
सार
- जीआईसी मैदान पर नियम विरुद्ध आयोजित हुई जनसभा
- सरकारी परिसर के ऐसे उपयोग पर चुनाव आयोग की है पाबंदी
- अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी बोले, डीएम से लेंगे जानकारी
विज्ञापन
कानपुर जनसभा के दौरान मंच पर विराजमान अखिलेश यादव के साथ राहुल गांधी
विस्तार
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को लालइमली चौराहा स्थित गवर्नमेंट इंटर कॉलेज (जीआईसी मैदान) में संयुक्त चुनावी सभा कर आचार संहिता का उल्लंघन किया। राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आचार संहिता में साफ उल्लेख है कि किसी भी सरकारी भवन या परिसर का उपयोग चुनावी सभा आदि के लिए नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
Trending Videos
अखिलेश-राहुल ने तोड़ी आचार संहिता
कानपुर जनसभा में उमड़ी भीड़
इसके बावजूद जीआईसी मैदान का उपयोग चुनावी जनसभा के लिए किया गया। इस संबंध में प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीके पांडे ने अमर उजाला से कहा कि वे कानपुर के जिलाधिकारी से पता करेंगे कि किस आधार पर जनसभा के लिए जीआईसी मैदान की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश-राहुल ने तोड़ी आचार संहिता
कानपुर जनसभा के दौरान मंच पर बोलते हुए राहुल गांधी
सपा-कांग्रेस गठबंधन के तहत पहले अखिलेश और राहुल का संयुक्त रोड शो कानपुर में प्रस्तावित था। दोनों नेताओं का रोड शो गोविंद नगर के शास्त्री नगर क्षेत्र से शुरू होकर पांच विधानसभा क्षेत्रों में होना था। बाद में कार्यक्रम में संशोधन हुआ और संयुक्त जनसभा पर सहमति बनी।
अखिलेश-राहुल ने तोड़ी आचार संहिता
कानपुर जनसभा में बोलते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
राहुल गांधी की सुरक्षा के मद्देनजर एसपीजी ने जनसभा के लिए शहर का परेड मैदान और लालइमली चौराहा स्थित जीआईसी मैदान देखा। दोनों मैदान शहर के एक बड़े होटल के पास हैं, इसलिए एसपीजी की हरी झंडी के बाद जीआईसी मैदान फाइनल किया गया। प्रशासन ने भी इसकी अनुमति दे दी थी।