{"_id":"589a19f44f1c1bc055379a7d","slug":"akhilesh-rahul-joint-rally-in-62-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"62 हजार में हो गई राहुल-अखिलेश की रैली!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
62 हजार में हो गई राहुल-अखिलेश की रैली!
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 08 Feb 2017 12:34 AM IST
सार
- जीआईसी में हुई जनसभा में डाली गई थीं 795 कुर्सियां
- 480 लोग लगाए थे टोपी, 422 गले में डाले थे पट्टियां
- पांच प्रत्याशियों के खाते में बराबर जोड़ा जाएगा खर्च
विज्ञापन
राहुल गांधी के साथ मंच पर अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्सपेंडीचर मॉनीटरिंग सेल की मानें तो कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की संयुक्त जनसभा में मात्र 795 कुर्सियां डाली गईं थीं। 480 कार्यकर्ता टोपियां लगाए थे और 422 कार्यकर्ता गले में पट्टिका डाले थे। जनसभा पर मात्र 62 हजार 702 रुपये का खर्च हुआ। यह पांच प्रत्याशियों के खाते में बराबर जोड़ा जाएगा।
वीडियो सर्विलांस टीम की वीडियोग्राफी देखकर पांच फरवरी को जीआईसी ग्राउंड में हुई राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जनसभा में खर्च का आकलन किया गया है। जनसभा पर 62 हजार 702 रुपये का खर्च आया। जनसभा में सपा प्रत्याशी अमिताभ बाजपेई, इरफान सोलंकी, कांग्रेस प्रत्याशी अजय कपूर, अंबुज शुक्ला और सोहिल अंसारी शामिल हुए थे। इसलिए इन पांचों के चुनावी खर्च में रैली पर खर्च हुई राशि की बराबर-बराबर राशि जोड़ी जाएगी।
इस तरह हर प्रत्याशी के खर्च में 12540 रुपये जुड़ेगा। पंडाल पर 4200, टेंट और कनात पर 18 हजार रुपये, कुर्सियों पर 5850 रुपये, लाउडस्पीकर सिस्टम पर 16 हजार रुपये, बैनर पर 1800, झंडों पर चार हजार सात सौ रुपये, कार्यकर्ताओं द्वारा लगाई गईं टोपियों पर 2400 रुपये और गले में डालीं गईं पट्टियों पर 2110 रुपये खर्च का आकलन किया गया है।