{"_id":"58a5d84f4f1c1bd257d8492c","slug":"akhilesh-public-meeting-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंच, पोस्टर से लेकर अखिलेश की जुबान पर भी चाचा शिवपाल का नाम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंच, पोस्टर से लेकर अखिलेश की जुबान पर भी चाचा शिवपाल का नाम नहीं
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 16 Feb 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
इटावा में जनसभा करते अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा में जनसभा के दौरान मंच, पोस्टर से लेकर अखिलेश की जुबान पर भी चाचा शिवपाल का नाम एक बार भी नहीं आया। इससे ये साफ जाहिर हो रहा है कि अखिलेश-शिवपाल के बीच की कलह अभी तक दूर नहीं हुई है। जनसभा के दौरान अखिलेश ने इटावा से प्रत्याशी कुलदीप संटू के लिए लोगों से वोट मांगे लेकिन एक बार भी जसवंत नगर से प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव का नाम नहीं लिया।
अखिलेश ने बातों ही बातों में समाजवादी पार्टी के खिलाफ इटावा में चल रही साजिश का जिक्र लोगों के सामने कर दिया। अखिलेश ने सपा के लिए ज्यादा से ज्यादा वोट मांगे। करीब बीस मिनट के भाषण के दौरान अखिलेश ने एक बार भी शिवपाल के समर्थन में वोट नहीं मांगे।
मंच के आसपास जितने भी बैनर, पोस्टर आदि प्रचार सामग्रियां लगी थीं उनमें कहीं पर भी न तो शिवपाल सिंह यादव का नाम था न ही शिवपाल की कोई तस्वीर। मंच पर लगे मेन पोस्टर पर भी अखिलेश, मुलायम, राहुल, आजम, रामगोपाल की तस्वीरें ही थीं शिवपाल का नाम और तस्वीर का कुछ भी अता पता नहीं था।