{"_id":"67d5c520a7815f4c86008aa7","slug":"akhilesh-played-holi-with-flowers-with-the-workersthe-whole-family-was-seen-united-etawa-news-c-216-1-etw1002-122724-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अखिलेश ने कार्यकर्ताओं के साथ खेली फूलों की होली...पूरा परिवार दिखा एकजुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अखिलेश ने कार्यकर्ताओं के साथ खेली फूलों की होली...पूरा परिवार दिखा एकजुट
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं के साथ होली खेलते अखिलेश यादव।
- फोटो : संवाद
सैफई। सपा के ब्लाॅक कार्यालय परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली। दोपहर तक चले कार्यक्रम में पूरा परिवार एकजुट दिखा। कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर नेताजी मुलायम सिंह यादव को याद किया।
फूलों की होली लगभग दो दशक पहले समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने शुरू कराई थी। शुक्रवार को भी यहां फूलों की होली खेली गई। मंच पर अखिलेश यादव के साथ प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, सांसद डिंपल यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद आदित्य यादव, विधायक तेज प्रताप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, सांसद अक्षय यादव शामिल रहे। कार्यक्रम में इटावा, मैनपुरी, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, फिरोजाबाद समेत पूरे प्रदेश के हजारों कार्यकर्ता पहुंचे।
मंच से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। लोक कलाकारों ने पारंपरिक गीतों और नृत्य के जरिए कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया। उधर, सैफई कस्बे में फाग का आयोजन किया गया।