फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Akhilesh is in Depression, teke relax: Keshav Maurya

पूर्व सीएम अखिलेश यादव के लिए वर्तमान डिप्टी सीएम का बड़ा बयान

Tue, 12 Sep 2017 09:51 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 12 Sep 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh is in Depression, teke relax: Keshav Maurya
डेमो
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव डिप्रेशन में हैं। उन्हें आराम की जरूरत है और आराम करना चाहिए। भाजपा सरकार ने सभी वर्गों के लिए समान रूप से योजनाएं अमल में लाई हैं। उन्होंने सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में गंगा पर अर्जुनपुर पुल का निर्माण कराने के लिए जिला प्रशासन को आगणन भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मल्लावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संडीला से मेहंदीघाट तक डबल रोड बनवाने के साथ ही कल्याणी नदी पर करवा में पुल निर्माण का ऐलान भी किया। रविवार को जिला मुख्यालय पर पिछड़ा वर्ग प्रतिभा सम्मान समारोह और सवायजपुर में क्षेत्रीय विधायक की ओर से आयोजित जनसभा में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन


सवायजपुर के विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के आवास पर पत्रकार वार्ता में डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा ने किसी भी भ्रष्टाचारी या अपराधी को बचाने का कार्य नहीं किया। किसानों की कर्जमाफी की गई। प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त विकसित प्रदेश बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। कार्यकर्ताओं की बात अधिकारियों को सुननी होगी। भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने में कोई अधिकारी आड़े आएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बिलग्राम मल्लावां के विधायक आशीष सिंह आशू की मांग पर संडीला से मेहंदीघाट पुल तक सड़क का चौड़ीकरण केंद्र सरकार के सीआरएफ मद से कराने की घोषणा की। कल्याणी नदी पर करवा पुल का निर्माण नाबार्ड से कराने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed