फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Akhilesh Dubey investigation of Kishori Vatika school and park completed report will be submitted to DM today

Akhilesh Dubey: किशोरी वाटिका…स्कूल और पार्क की जांच पूरी, आज डीएम को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

Wed, 13 Aug 2025 11:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 13 Aug 2025 11:50 AM IST
सार

Kanpur News: किशोरी वाटिका, स्कूल और पार्क की जांच पूरी हो गई है और एडीएम सिटी की कमेटी बुधवार को जिलाधिकारी को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

विज्ञापन
Akhilesh Dubey investigation of Kishori Vatika school and park completed report will be submitted to DM today
किशोरी वाटिका - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार की अध्यक्षता वाली कमेटी ने मंगलवार को अखिलेश दुबे के कब्जे के आरोप वाली संपत्तियों की जांच पूरी कर ली है। कागजों की पड़ताल कर साकेतनगर स्थित किशोरी वाटिका, बृजकिशोरी दुबे स्कूल और तेजाब मिल कालोनी स्थित पार्क की हकीकत पता लगाई गई है। एडीएम सिटी की टीम ने देर शाम तक केडीए में बैठकर सभी दस्तावेजों की पड़ताल कर जमीन का वास्तविक स्वरूप, कब, किस व्यक्ति को आवंटित की गई, बिल्डिंग का नक्शा पास है या नहीं समेत अन्य बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार कर ली है।

विज्ञापन

टीम बुधवार को रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा। अधिवक्ता आशीष शुक्ला ने एक मार्च को जूही कला साकेतनगर स्थित पार्क की जमीन पर कब्जा कर किशोरी वाटिका एवं किशोरी उपवन गेस्ट हाउस और बृज किशोरी दुबे पब्लिक स्कूल के अवैध निर्माण की शिकायत की थी। वहीं तेजाब मिल कालोनी स्थित पार्क में भी अवैध कब्जे की शिकायत डीएम से की थी। डीएम ने जांच के लिए एडीएम सिटी की अध्यक्षता में केडीए सचिव और एसीपी कोतवाली की कमेटी गठित की थी।

विज्ञापन

फाइनल रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी
टीम ने शिकायत की गई जमीनों के अभिलेख खंगाले। इसके बाद जमीनों की हकीकत जानने के लिए शुक्रवार को टीम मौके पर निरीक्षण करने पहुंची थी। टीम ने वर्तमान में जमीनों पर हो रहे कामों को देखा था। टीम ने केडीए के अभिलेखों की पड़ताल कर ली है। एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार ने बताया शिकायतों के आधार पर जमीन के कागजों की टीम ने जांच की। रिपोर्ट तैयार हो गई है। बुधवार को अभिलेखों की फाइनल रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed