फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Akhilesh denies to give ticket to Mulayam's daughter-in-law

फिर दिखी कुनबे में दरार, मुलायम की साली को टिकट देने से अखिलेश का इनकार

Sun, 05 Nov 2017 01:29 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 05 Nov 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh denies to give ticket to Mulayam's daughter-in-law
डेमो पिक
समाजवादी कुनबे में रिश्तों पर जमीं बर्फ अभी पिघली नहीं है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण नगर निकाय चुनाव में भी दिख रहा है। टिकट वितरण में एक बार फिर अखिलेश यादव ने रिश्तेदारों को झटका दिया है।
विज्ञापन


औरैया। समाजवादी कुनबे में रिश्तों पर जमीं बर्फ का प्रत्यक्ष प्रमाण नगर निकाय चुनाव में भी दिख रहा है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिधूना नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर मुलायम सिंह यादव की साली कल्पना गुप्ता को टिकट नहीं दिया है। टिकट कटने से बागी हुईं कल्पना अब निर्दलीय लड़ेंगी। इससे पहले विधानसभा चुनाव में कल्पना के पति प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस को भी टिकट नहीं मिला था, जबकि वह सीटिंग विधायक थे। 
विज्ञापन



 

विधानसभा चुनाव में मुलायम सिंह के साढ़ू का कट गया था टिकट

Akhilesh denies to give ticket to Mulayam's daughter-in-law
डेमो पिक
सपा के दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव से आशीर्वाद लिया। मुलायम खुद चलकर पार्टी के महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के घर गए थे। इस पूरी कवायद के जरिए जनता के बीच पारिवारिक एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की गई, लेकिन नगर निकाय चुनाव के टिकट वितरण में एक बार फिर अखिलेश यादव ने रिश्तेदारों को झटका दिया है। विधानसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव के साढ़ू प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस का टिकट कट गया था। इस पर मुलायम के परिवार में काफी घमासान भी हुआ था। 


 

पक्का माना जा रहा था कल्पना का टिकट

Akhilesh denies to give ticket to Mulayam's daughter-in-law
डेमो पिक
अब नगर निकाय चुनाव में बिधूना नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रमोद की पत्नी कल्पना गुप्ता ने सपा से टिकट मांगा। कल्पना के यहां आयोजित रामलीला में आए सपा संरक्षक मुलायम सिंह ने उन्हें आशीर्वाद भी दिया था। ऐसे में कल्पना का टिकट पक्का माना जा रहा था। पार्टी सूत्र बताते हैं कि जिला कमेटी ने मामला राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पास भेज दिया। शुक्रवार रात जारी सूची में कल्पना गुप्ता के बजाय पार्टी कार्यकर्ता अमित कुमार बाथम को उम्मीदवार घोषित कर दिया गया। 

 
विज्ञापन

निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ेंगी चुनाव

Akhilesh denies to give ticket to Mulayam's daughter-in-law
डेमो पिक
अमित के उम्मीदवार घोषित होते ही कल्पना ने बगावत कर दी। उन्होंने बताया कि वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगी। शनिवार को उन्होंने नामांकन पत्र भी खरीद लिया। प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस ने कहा कि उनकी पत्नी कल्पना गुप्ता को नेताजी मुलायम सिंह का आशीर्वाद है। पार्टी के पुराने कार्यकर्ता उनके साथ हैं और वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले 2007 में प्रमोद गुप्ता निर्दल चुनाव लड़कर बिधूना नगर पंचायत अध्यक्ष बने थे। 2012 में उनकी पत्नी कल्पना ने सपा समर्थित प्रत्याशी की हैसियत से बिधूना नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ा, पर वे हार गईं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed