UP: औरैया दुर्घटना पर अखिलेश ने कहा- यह हादसा नहीं हत्या है, पीएम और मायावती ने जताया दुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'उत्तर प्रदेश के औरैया में सड़क दुर्घटना बेहद ही दुखद है। सरकार राहत कार्य में तत्परता से जुटी है। इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'
उत्तर प्रदेश के औरैया में सड़क दुर्घटना बेहद ही दुखद है। सरकार राहत कार्य में तत्परता से जुटी है। इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) May 16, 2020
अखिलेश बोले हादसा नहीं हत्या, मृतकों के परिजनों को मुआवजे का भी एलान
वहीं अखिलेश यादव ने इस घटना के बाद अपने ट्वीट में कहा- उप्र के औरैया में सड़क हादसे में 24 से भी अधिक गरीब प्रवासी मजदूरों की मौत पर मुझे अवर्णनीय दुख है। मैं घायलों के लिए दुआएं करता हूं। सब कुछ जानकर... सब कुछ देखकर भी... मौन धारण करने वाले हृदयहीन लोग और उनके समर्थक देखें कब तक इस उपेक्षा को उचित ठहराते हैं। ऐसे हादसे मृत्यु नहीं हत्या हैं। आखिलेश यादव ने औरैया हादसे में मारे गए मजदूरों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए देने की घोषणा भी की है।
उप्र के औरैया में सड़क हादसे में 24 से भी अधिक ग़रीब प्रवासी मज़दूरों की मौत पर अवर्णनीय दुख. घायलों के लिए दुआएँ.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 16, 2020
सब कुछ जानकर... सब कुछ देखकर भी... मौन धारण करनेवाले हृदयहीन लोग और उनके समर्थक देखें कब तक इस उपेक्षा को उचित ठहराते हैं.
ऐसे हादसे मृत्यु नहीं हत्या हैं.
घर लौट रहे प्रवासी मज़दूरों के मारे जाने की ख़बरें दिल दहलानेवाली हैं. मूलत: ये वो लोग हैं जो घर चलाते थे. इसलिए समाजवादी पार्टी प्रदेश के प्रत्येक मृतक के परिवार को 1 लाख रु की मदद पहुँचाएगी.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 16, 2020
नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए निष्ठुर भाजपा सरकार भी प्रति मृतक 10 लाख रु की राशि दे.
मायावती ने व्यवस्था पर खड़े किए सवाल
घटना को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि कल ही मुख्यमंत्री ने यूपी में आने या राज्य से गुजरने वाले मजदूरों के भोजन, आने-जाने और ठहरने की उचित व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए थे। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अधिकारियों द्वारा सीएम के निर्देशों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है, जिसके कारण औरैया में एक बड़ा हादसा हुआ। मैं मुख्यमंत्री से उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करती हूं, जिन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया। इस दुर्घटना में मृत और घायल हुए लोगों के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जानी चाहिए। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं।
I demand Chief Minister to take action against the officers who didn't fulfill their responsibilities. Families of those who were killed or injured in this accident should be provided financial assistance. I express my condolences to the bereaved families: BSP Chief Mayawati https://t.co/WBUv3ahzFS
— ANI UP (@ANINewsUP) May 16, 2020
मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के परिजनों के लिए किया 2-2 लाख मुआवजे का एलान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया में हुए हादसे का संज्ञान लेते हुए जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथी ही मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख तथा हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के परिजनों को ₹02-02 लाख तथा हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) May 15, 2020
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया ट्वीट
आज औरैया (उत्तर प्रदेश) में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। राज्य सरकार ने त्वरित राहत कार्य शुरू कर घायलों को हर सम्भव मदद पहुंचाई। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
आज औरैया (उत्तर प्रदेश) में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। राज्य सरकार ने त्वरित राहत कार्य शुरू कर घायलों को हर सम्भव मदद पहुँचाई। इस दुर्घटना में जान गवाने वाले सभी लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ और घायलों के शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) May 16, 2020
उतर प्रदेश के औरैया में सड़क हादसे में 24 मजदूरों की मौत और अनेक लोगों के घायल होने की खबर से आहत हूं।मृतकों के परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 16, 2020
#AuraiyaAccident - Fatehpur Sikri Agra, SHO & Kosi Kalan, Mathura SHO suspended with immediate effect on directions of CM Yogi Adityanath. CM has sought a report from SSP, IG, & ADG and announced compensation of Rs 2 lakhs for families of deceased persons & Rs 50000 for injured.
— ANI UP (@ANINewsUP) May 16, 2020
प्रियंका गांधी ने उठाया सवाल
प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा कि- औरैया की हृदय विदारक घटना ने एक बार फिर यह प्रश्न उपस्थित कर दिया है कि आखिर सरकार क्या सोचकर इन मजदूरों के घर जाने की समुचित व्यवस्था नहीं कर रही है? प्रदेश के अंदर मजदूरों को ले जाने के लिए बसें क्यों नहीं चलाई जा रही हैं?
.#Auraiya की हृदय विदारक घटना ने एक बार फिर यह प्रश्न उपस्थित कर दिया है कि आख़िर सरकार क्या सोचकर इन मजदूरों के घर जाने की समुचित व्यवस्था नहीं कर रही है? प्रदेश के अंदर मजदूरों को ले जाने के लिए बसें क्यों नहीं चलाई जा रही हैं?
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 16, 2020
या तो सरकार को कुछ दिख नहीं रहा या ..1/2
रक्षा मंत्री राजनात सिंह ने भी औरैया सड़क हादसे को लेकर ट्वीट किया। लिखा कि उत्तर प्रदेश के औरैया में हुए सड़क हादसे में कई श्रमिकों की मृत्यु के बारे में जानकर अत्यंत दुख हुआ।
उत्तर प्रदेश के औरैया में हुए सड़क हादसे में कई श्रमिकों की मृत्यु के बारे में जानकर अत्यंत दुख हुआ है।इस दुर्घटना में जिन लोगों की जान गई है, मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं।साथ ही दुर्घटना में घायल हुए मज़दूरों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) May 16, 2020