फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Akash becomes state president of Hindu Seva Samiti

Kanpur News: आकाश बने हिंदू सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष

Sun, 27 Oct 2024 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 27 Oct 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Akash becomes state president of Hindu Seva Samiti
फोटो 35
विज्ञापन



- हिंदू सेवा समिति के संस्थापक की ओर से किया गया समिति का विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। हिंदू सेवा समिति की ओर से नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें आकाश तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

रविवार को शहर के एक होटल में हिंदू सेवा समिति के संस्थापक भगवा सेवक प्रदीप शर्मा ने समिति के विस्तार के क्रम में बैठक की। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म व संस्कृति के प्रचार प्रसार में सक्रियता लाने की दृष्टि से सनातन धर्म के प्रति निष्ठा रखने वाले जय भारत कॉलोनी, पक्का बाग निवासी आकाश तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष युवा संघ उत्तर प्रदेश नियुक्त किया संगठन के संस्थापक की ओर से भगवा सेवक आकाश तिवारी को भगवा पहना कर नियुक्ति पत्र सौंपा। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष युवा संघ ने संकल्प लिया कि हम संगठन के माध्यम से हिंदुओं में निरंतर जागरूकता लाने के लिए सदैव सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करता रहूंगा। मुख्य वक्ता प्रिया मिश्रा ने कहा आज नारी को मां दुर्गा व काली का रूप लेना होगा। क्योंकि जब भी दुष्टों का अत्याचार इस धरती पर बढ़ा है तब मातृशक्ति ने अत्याचारियों का नाश किया है। हरिओम प्रताप सिंह श्रीराम स्तुति कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंच का सफल संचालन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व युवा संघ जिलाध्यक्ष कौशल राजपूत ने कहा हम अपने प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला इटावा में संगठन की ओर से हर हिंदू की आवाज बनकर उनकी मदद के लिए सदैव तत्तपर रहने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वनाथ टैक्सी मंदिर के महंत स्वरूप ध्यानानंदपुरी (बाबरा साहिब) की ओर से गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदीप शुक्ला, वीरेंद्र सिंह कुशवाह, कल्लू बाल्मिक, क्षमा तिवारी प्रदेश कोषाध्यक्ष महिला संघ, मधु शर्मा पूर्व नगर अध्यक्ष नया शहर महिला संघ, योगेश शाक्य पूर्व नगर अध्यक्ष युवा संघ, अनिल मिश्रा, अमित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed