{"_id":"654b63fd7b9ea8c1b909e1a5","slug":"ajay-rai-met-kushagra-and-farmers-family-said-yogi-ji-bulldozer-runs-only-on-public-and-congressmen-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कुशाग्र और किसान के परिजनों से मिले अजय राय, बोले- बुलडोजर सिर्फ जनता और कांग्रेसियों पर ही चलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कुशाग्र और किसान के परिजनों से मिले अजय राय, बोले- बुलडोजर सिर्फ जनता और कांग्रेसियों पर ही चलता
Wed, 08 Nov 2023 04:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 08 Nov 2023 04:04 PM IST
सार
Kanpur News: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने सरकार पर निशान साधते हुए कहा कि योगी जी का बुलडोजर सिर्फ जनता और कांग्रेसियों पर ही चलता है। भाजपा के लोगों पर नहीं चलता है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में किसान बाबू सिंह यादव और कुशाग्र के परिजनों से मिलने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे। उन्होंने भाजपा नेता आशु दिवाकर की गिरफ्तारी न होने पर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि किसान आत्महत्या मामले में अब तक हुई कार्रवाई से पीड़ित का परिवार बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन
सरकार पर निशान चाहते हुए कहा कि योगी जी का बुलडोजर सिर्फ जनता और कांग्रेसियों पर ही चलता है। भाजपा के लोगों पर नहीं चलता है। यही वजह है कि अभी तक ना ही कोई कार्रवाई की गई और ना ही आरोपी नेता के ऊपर पार्टी के निष्कासन की कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
एक और योगी जी कहते हैं कि सारे माफिया या तो जेल में है या तो भाग गए हैं। ऐसा नहीं है, क्योंकि सारे माफिया भाजपा में ही बैठे हैं। इसके बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुशाग्र के परिजनों से भी मिलने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन