फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ajay Kapoor said Congress will be completely eliminated from the metropolis, this is my aim

UP: अजय कपूर बोले- महानगर से पूरी तरह खत्म होगी कांग्रेस...मेरा यही मकसद, जानें क्या बोले हरप्रकाश अग्निहोत्री

Sat, 13 Apr 2024 02:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 13 Apr 2024 02:04 PM IST
सार

Kanpur News: अजय कपूर ने कहा कि यह पहली बार होगा जब इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा के साथ आएंगे। सदस्यता ग्रहण का यह आयोजन शास्त्रीनगर स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में होगा।
 

विज्ञापन
Ajay Kapoor said Congress will be completely eliminated from the metropolis, this is my aim
अजय कपूर और हरप्रकाश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कुछ समय पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए पूर्व विधायक अजय कपूर ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया है। उनका कहना है कि इस बार के लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के साथ ही कांग्रेस पार्टी महानगर से पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को करीब तीन हजार कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इसमें अधिकांश कांग्रेस पार्टी छोड़कर आने वाले होंगे।

विज्ञापन

अजय का कहना है कि उनका भाजपा में आने का मकसद भी यही है। पूर्व विधायक ने कहा कि यह पहली बार होगा जब इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा के साथ आएंगे। सदस्यता ग्रहण का यह आयोजन शास्त्रीनगर स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में होगा। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा- अजय कपूर के पास जो भी है, सब कांग्रेस की देन
वहीं, पूर्व विधायक अजय कपूर की ओर से कांग्रेस को लेकर की गई बयानबाजी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी लामबंद हो गए हैं। शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हरप्रकाश अग्निहोत्री, कार्यवाहक अध्यक्ष कृपेश त्रिपाठी व पीसीसी सदस्य संदीप शुक्ला सहित कई कांग्रेसियों ने बयान जारी कर कहा कि अजय कपूर कांग्रेस में रहते हुए कई बार चुनाव हार चुके हैं।

विज्ञापन

कांग्रेसी नहीं दादानगर फैक्टरी क्षेत्र के मजदूर हैं
इसके बावजूद पार्टी उन्हें लड़ने का मौका देती रही है। वे जो कुछ भी हैं, कांग्रेस की बदौलत ही हैं। भाजपा में उनका कोई वजूद नहीं है। यह भी कहा कि अजय कपूर ने कांग्रेस में रहते हुए हमेशा कांग्रेस का नकाब लगाकर पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम करते रहे हैं। कहा कि अजय के कांग्रेस छोड़ने पर उनकी विधानसभा किदवईनगर में ही कांग्रेसियों ने मिठाई बांटी थी। जिन लोगों को कांग्रेसी बताकर वह भाजपा में शामिल कराने की बात कह रहे हैं, वे कांग्रेसी नहीं दादानगर फैक्टरी क्षेत्र के मजदूर हैं, जो उनके दबाव में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed