{"_id":"698f836678fcbbdca104746a","slug":"airport-terminal-to-be-expanded-in-50-bighas-land-survey-complete-kanpur-news-c-362-1-akb1003-141585-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 50 बीघा में होगा एयरपोर्ट टर्मिनल का विस्तार, जमीनों का सर्वे पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 50 बीघा में होगा एयरपोर्ट टर्मिनल का विस्तार, जमीनों का सर्वे पूरा
विज्ञापन
कानपुर। शहर में बढ़ते उद्योगों और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चकेरी एयरपोर्ट टर्मिनल का 50 बीघा में विस्तार किया जाएगा। इसके लिए मवइया और शेषपुर गांवों की जमीन का सर्वे पूरा कर लिया गया है। विस्तार कार्य में बाधा बन रहे लोक निर्माण विभाग की सड़क, नगर निगम का नाला, केस्को की लाइन और गैस लाइन को शिफ्ट किया जाएगा। इस संबंध में 10 फरवरी को हुई बैठक में एडीएम भू अध्याप्ति संतोष कुमार राय ने संबंधित विभागों से खर्च का विवरण मांगा है।
वर्तमान में चकेरी एयरपोर्ट से हैदराबाद, बंगलूरू, दिल्ली और मुंबई के लिए फ्लाइट सेवाएं उपलब्ध हैं। दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ानें नियमित हैं जबकि हैदराबाद के लिए सप्ताह में चार दिन और बंगलूरू के लिए तीन दिन सेवाएं संचालित होती हैं। मौजूदा टर्मिनल में एक साथ तीन हवाई जहाज खड़े हो सकते हैं और डिपार्चर साइड में 300 व अराइवल साइड में 150 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए टर्मिनल का विस्तार किया जाना आवश्यक है।
--
एयरपोर्ट विस्तार के लिए विभागों के अधिकारियों की बैठक कर यूटिलिटी शिफ्टिंग करने के लिए सर्वे कर आना वाले खर्च का विवरण मांगा है। - संतोष कुमार राय, एडीएम, भू अध्याप्ति
विज्ञापन
--
मवइया व शेषपुर गांव की जमीनों पर एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा। जमीनों लिए तहसील की ओर से सर्वे पूरा कर लिया गया है। - मनोज कुमार, मुख्य नगर नियोजक