कानपुर: वायुसेना के जवान संचित गुप्ता का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, जवानों ने दी सलामी
Kanpur Dehat News: रूरा कस्बा निवासी वायुसेना के जवान संचित गुप्ता का पार्थिव शरीर रविवार को खेरेश्वर सरैया गंगा घाट पहुंचा, जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संचित गुप्ता की किडनी में संक्रमण होने के कारण मौत हुई थी। जवान के पार्थिव शरीर के घाट पहुंचते ही परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी।
वायुसेना के जवानों ने दी सलामी
संचित गुप्ता को अंतिम विदाई देने के लिए वायुसेना के जवान भी खेरेश्वर सरैया गंगा घाट पहुंचे। जवानों ने सैन्य सम्मान के साथ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर और सलामी दी। इसके बाद पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। संचित गुप्ता की मौत की खबर से रूरा कस्बे में भी शोक का माहौल है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।