{"_id":"68d84e7279006e2a6f0e6be1","slug":"ai-will-pose-more-threats-in-the-future-so-double-your-security-on-social-media-kanpur-news-c-362-1-ka11001-132170-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एआई से भविष्य में होंगे और खतरे, सोशल मीडिया पर करें दोहरी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एआई से भविष्य में होंगे और खतरे, सोशल मीडिया पर करें दोहरी सुरक्षा
विज्ञापन
कानपुर। फिक्की फ्लो की ओर से आइडियाज मैटर मोस्ट और सीथ्रीआई हब आईआईटी के सहयोग से शनिवार को कार्यशाला का आयोजन आईआईटी में किया गया। एआई के युग में डिजिटल ट्रस्ट पर आयोजित कार्यशाला में सोशल मीडिया और एआई से होने वाले खतरों के बारे में बताया गया। कार्यशाला में तेजी से विकसित हो रही डिजिटल दुनिया में प्रौद्योगिकी, नैतिकता और सुरक्षा पर चर्चा की गई।
शुभारंभ मुख्य अतिथि आईआईटी निदेशक प्रो. मणिंद्र अग्रवाल, चेयरपर्सन कृति श्रॉफ, डॉ. शेफाली राज ने किया। कार्यशाला में पैनल चर्चा भी की गई। इसमें रक्षा, प्रौद्योगिकी, शासन, मानसिक स्वास्थ्य और उद्यमिता से जुड़े विशेषज्ञों ने राय रखी। वक्ताओं ने कहा कि एआई हमारे दैनिक जीवन में गहराई से समाहित होता जा रहा है। सोशल मीडिया पर दोहरी सुरक्षा अपनाएं। कोई भी आपको कॉल कर अकाउंट, एड्रेस, ओटीपी, पिन आदि मांगे तो उसे शेयर न करें।
इसकी पुलिस से तुरंत शिकायत करें। पैनल में सीटीओ मेंबर लीडर कनिष्क अग्रवाल, पीआई लैब्स के अंकुश तिवारी, सेना के पूर्व अधिकारी मेजर समर तूर, नीति आयोग की सलाहकार मेजर साधना सिंह, आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा, चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर कृष्ण कुमार गोविंदराजन, एवेंत्रा मार्केटिंग के सीईओ सर्वेश श्रीवास्तव, लेखिका व सामाजिक कार्यकर्ता नैना मोरे शामिल रहीं।