फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   AI will give indications of disease by examining the cells

Kanpur News: कोशिकाओं की जांच कर एआई देगा बीमारी के संकेत

Sun, 31 Aug 2025 02:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
AI will give indications of disease by examining the cells
कानपुर। पैथोलॉजी विशेषज्ञों के कार्यक्रम यूपी साइटोकॉन-2025 में कहा गया कि आने वाला वक्त आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) का है। एआई से रोग काे कोशिका स्तर पर पकड़ना और उसका इलाज आसान हो जाएगा। साथ ही विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि एआई जो रिपोर्ट देगा उसे क्रॉस चेक करना जरूरी रहेगा। एआई की रिपोर्ट को माइक्रोस्कोपिक जांच से क्रॉस चेक कर लें। कोशिका की जांच कर एआई यह बता देगा कि किसी रोग के संकेत मिल रहे हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग के बैनर तले दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन कॉलेज के सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि गोरखपुर के महापौर और जीएसवीएम के पुरातन छात्र डॉ. मंगलेश अग्रवाल रहे। गोवा मेडिकल कॉलेज के डॉ. आरजीडब्ल्यू पिंटो ने पदम कुमारी अग्रवाल व्याख्यान सत्र में बोन ट्यूमर की जांचों के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

लखनऊ के डॉ. राम नवल राव, डॉ. मधु कुमार, डॉ. अनुराग गुप्ता, डॉ. पूजा त्रेहन, आगरा के डॉ. अतुल गुप्ता, दिल्ली के डॉ. मीता सिंह, अलीगढ़ की डॉ. बीना माहेश्वरी आदि ने प्रस्तुति दी। कॉलेज के वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट डॉ. एसएन सिंह, डॉ. वीएन त्रिपाठी, डॉ. पीके सिंह, डॉ. आशा अग्रवाल, डॉ. रेनू जैन, डॉ. सुमन सखूजा को सम्मानित किया गया। रात में मेडिकल कॉलेज के गणेशियन स्क्वायर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. लुबना खान, डॉ. सुमनलता वर्मा आदि रहीं। कार्यक्रम आयोजक डॉ. महेंद्र सिंह रहे।
विज्ञापन

--------
90 फीसदी नाली भरने पर आ जाता अलर्ट
यूपी साइटोकॉन-2025 के मुख्य अतिथि गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने बताया कि उनके क्षेत्र में अरबन फ्लड मैनेजमेंट सिस्टम नालियों में लगाया गया है। जब नाली 90 फीसदी भर जाती है तो अलर्ट आ जाता है। इस सिस्टम में नाली में सेंसर की व्यवस्था रहती है। अलर्ट आने पर नाली साफ करा दी जाती है। अगर सिल्ट भरा रहेगा तो नाली जल्दी 90 फीसदी भरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed