फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   AI will deliver university news in the morning.

Kanpur News: एआई बताएगा सुबह-सुबह विवि की खबरें

Sat, 10 Oct 2026 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
AI will deliver university news in the morning.
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में अब विश्वविद्यालय से जुड़ी खबरों की जानकारी जुटाने के लिए अखबारों के पन्ने खंगालने और उनकी कटिंग तैयार करने में समय नहीं लगेगा।
विज्ञापन


विवि ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित ‘नित्य सूचना’ प्रणाली शुरू की है। इससे प्रमुख हिंदी समाचार पत्रों के ई-पेपर का विश्लेषण कर विश्वविद्यालय से संबंधित खबरों की प्रेस क्लिपिंग तैयार की जाएगी। यह रिपोर्ट प्रतिदिन सुबह छह बजे विश्वविद्यालय प्रशासन को ईमेल पर मिलेगी। शुक्रवार को सेंटर फॉर एकेडमिक में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में इस प्रणाली का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन


कुलपति ने प्रणाली विकसित करने वाले पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. आशीष कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार बाथम तथा कार्तिकेय रंजन सिंह को बधाई दी। कार्यक्रम डॉ. आरके द्विवेदी, प्रो. बृष्टि मित्रा, प्रो. आलोक कुमार, डॉ. श्वेता पांडेय, डॉ. दिवाकर अवस्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed