फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   AI, Economics, and Psychology are the future courses in medicine.

Kanpur News: मेडिकल में एआई, इकोनॉमिक्स और साइकोलॉजी भविष्य के कोर्स

Fri, 17 Jul 2026 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
AI, Economics, and Psychology are the future courses in medicine.
कानपुर। छात्रों को सही करियर दिशा देने और भविष्य के प्रति जागरूक करने के लिए करियर एज-अनलॉक योर पोटेंशियल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कल्याणपुर द चिंटल्स स्कूल और डीपीएस आजाद नगर में हुआ। इसमें 17 स्कूलों के कक्षा 12 के करीब 1200 छात्रों ने हिस्सा लिया। मुख्य वक्ताओं के अलावा 50 से अधिक काउंसलर ने छात्रों का व्यक्तिगत रूप से मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम कानपुर सहोदय स्कूल्स, वीआईटी वेल्लौर, इनोविया एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
विज्ञापन

इनोविया अकादमी संस्थापक और काउंसलर दीपाली शहलोत और वीआईटी से आए सुदर्शन ने छात्रों को हेल्थ केअर में एआई, सस्टेनेबिलिटी विद इंजीनियरिंग, डिजाइन टेक्नोलॉजी साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और साइकोलॉजी के नए क्षेत्र के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एआई का मेडिकल के क्षेत्र में उपयोग बढ़ रहा है, क्लाइमेट चेंज के कारण सस्टेनेबिलिटी विद इंजीनियरिंग में काफी संभावनाएं हैं। बताया कि यूजर के व्यवहार को समझते हुए प्रोडक्ट को डिजाइन करने के लिए हर कंपनी को यूएक्स डिजाइनर की जरूरत होती है। दोनों वक्ताओं ने अपने अनुभव एवं ज्ञान से छात्रों को करियर चयन, लक्ष्य निर्धारण एवं जीवन में सही निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया। कानपुर सहोदय स्कूल्स के अध्यक्ष बलविंदर सिंह एवं सचिव शोभा दास शामिल रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed