फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ahirwan Airport, Lucknow Expressway will be connected by Ring Road

आसान होगा सफर: अहिरवां एयरपोर्ट, लखनऊ एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा रिंग रोड

Sun, 28 Mar 2021 01:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 28 Mar 2021 01:54 PM IST
विज्ञापन
Ahirwan Airport, Lucknow Expressway will be connected by Ring Road
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
रिंग रोड अब अहिरवां एयरपोर्ट और लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं वाले लखनऊ एयरपोर्ट से जुड़ेगा। इससे लखनऊ की दूरी लगभग 50 मिनट में तय हो जाएगी। इसका लाभ शहर के उद्योगपतियों, निर्यातकों सहित अन्य विमान यात्रियों को मिलेगा।
विज्ञापन


कमिश्नर डॉ. राजशेखर ने संशोधित रिंग रोड के प्रस्ताव के आधार पर निरीक्षण भी किया। ‘कानपुर रिंग रोड परियोजना’ के पूर्व प्रस्तावित 105.879 किलोमीटर के अलाइनमेंट को भूतल परिवहन मंत्रालय के निर्देश पर घटाकर 93 किलोमीटर किया गया है। संशोधित प्रस्ताव सांई कंसल्टेंट ने तैयार किया है।
विज्ञापन


संशोधन का क्या प्रभाव पड़ेगा? यह जानने के लिए कमिश्नर ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक पंकज मिश्र, उच्च स्तरीय संयुक्त विकास समिति के समन्वयक नीरज श्रीवास्तव, उप महाप्रबंधक देवकीनंदन के साथ राजमार्ग-19 पर अहिरवां, रूमा के पास निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर के अनुसार प्रयागराज रोड पर रिंग रोड जिस स्थान से अहिरवां और रूमा गांव से गुजरेगी, वहां से चकेरी एयरपोर्ट की दूरी 3.1 किलोमीटर है। इसलिए स्थानीय विभागों के माध्यम से चकेरी एयरपोर्ट मार्ग को रिंग रोड से जोड़ने से अहिरवां (कानपुर) एयरपोर्ट, रिंग रोड से और फिर लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे से सीधा अमौसी एयरपोर्ट से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed