फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Agriculture Minister Surya Pratap Shahi directed that the recruitment process for vacant posts at CSA be completed soon.

Kanpur News: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा, सीएसए में रिक्त पदों पर जल्द भर्तियां करें पूरी

Fri, 12 Jun 2026 02:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister Surya Pratap Shahi directed that the recruitment process for vacant posts at CSA be completed soon.
कानपुर। विश्वविद्यालय में रिक्त पदों पर जल्द भर्तियां पूरी करें, जिससे छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा मिल सके। शासन से कोई रुकावट नहीं है। यह निर्देश प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गुरुवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के कुलपति सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान दिए। उन्होंने शैक्षणिक, शोध एवं विस्तार गतिविधियों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस साल बारिश कम है, तैयारियां अभी से शुरू कर दें। धान की पौध लगाने के बजाय सीधे बुआई करें, जिससे पानी की खपत कम होगी। किसानों को धान के बजाय दलहन व तिलहन फसलों के प्रति प्रोत्साहित करें। विश्वविद्यालय के प्रक्षेत्रों के राजस्व को बढ़ाने के साथ शीड प्रोडक्शन को बढ़ाया जाए। कृषि मंत्री ने कहा कि खेतों तक अभी केवीके के वैज्ञानिक जा रहे हैं। अब वहां प्रोफेसर भी जाएं और किसानों को प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक चली बैठक में कृषि मंत्री ने स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। दीक्षांत और राज्यपाल के निर्देशों के अनुसार सभी तैयारी करने पर जोर दिया। कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. महक सिंह, डॉ. वीके त्रिपाठी, डॉ. कौशल कुमार, डॉ. सीएल मौर्या, डॉ. सीमा सोनकर, डॉ. रामजी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉस्टल पहुंचे मंत्री ने पूछा सुविधाएं मिल रहीं

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गर्ल्स हॉस्टल का भी निरीक्षण किया और छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने छात्राओं से मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा। हॉस्टल की स्थिति, भोजन समेत अन्य सुविधाओं पर चर्चा की। छात्राओं ने बताया कि अब काफी सुधार है। रविवार को लाइब्रेरी खुलने के साथ रोजाना सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक खुलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed