फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Receipt will be given for selling wheat, will get a message on mobile

गेहूं बेचने पर मिलेगी रसीद, मोबाइल पर आएगा मैसेज

Fri, 12 Mar 2021 01:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 12 Mar 2021 01:52 PM IST
विज्ञापन
Receipt will be given for selling wheat, will get a message on mobile
अपनी फसल के साथ खेत में किसान। - फोटो : अमर उजाला।

क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने पर किसानों को ई-पोप मशीन से छपी हुई रसीद मिलेगी। इसमें बेचे गेहूं की तौल का ब्योरा होगा। तत्काल पंजीकृत मोबाइल पर भी मैसेज आएगा। बिना अनाज बेचे मैसेज आने पर किसान सीधे आयुक्त खाद्य से शिकायत कर पाएंगे। शिकायत के लिए एक मोबाइल नंबर भी मैसेज में आएगा।

विज्ञापन


गेहूं की सरकारी खरीद ई-पोप मशीन (इलेक्ट्रानिक-प्वाइंट आफ परचेज) से होगी। पारदर्शी व्यवस्था से बिचौलिए लाभ नहीं उठा पाएंगे। इसका सीधा फायदा किसानों को मिलेगा। ई-पोप मशीन में अंगूठा लगाकर गेहूं बेचने पर मोबाइल पर एसएमएस मिलने की व्यवस्था तय की गई है। अभी शिकायत के लिए मोबाइल नंबर तय होना बाकी है।
विज्ञापन


जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि गेहूं बिक्री पर छपी रसीद मिलने और मोबाइल पर मैसेज आने की व्यवस्था से हेराफेरी पर रोक लगेगी। पंजीकृत किसान या फिर उसके नामित परिवारी की क्रय केंद्र पर गेहूं बेच पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं की क्रय नीति जारी, नहीं होगा कोई लक्ष्य
कानपुर देहात। रबी विपणन वर्ष 2021-22 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की सरकारी खरीद की क्रय नीति जारी हो गई। अंतिम तिथि तक क्रय केंद्रों पर किसान गेहूं बेच सकेंगे। शासन ने खरीद के पूर्व लक्ष्य तय करने की व्यवस्था में बदलाव किया है। इस बार गेहूं खरीद का कोई लक्ष्य नहीं होगा। एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होगी। 15 जून अंतिम तिथि रखी गई है। 1975 रुपये प्रति क्विंटल के अनुसार गेहूं की खरीद होगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि अंतिम तिथि तक क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद होगी।

मंडी के बाहर वाले क्रय केंद्रों से जुड़ेंगे राजस्व गांव
कानपुर देहात। कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर के क्रय केंद्रों में पूरे जिले के कहीं के भी रहने वाले किसानों को गेहूं बेचने की छूट होगी। मंडी परिसर के बाहर वाले क्रय केंद्रों से राजस्व ग्राम जुड़ेंगे। इन क्रय केंद्रों पर जुड़े राजस्व गांवों के किसान ही गेहूं बेच सकेंगे। इससे क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद का भार घटेगा और किसानों को अनाज बेचने में सहूलियत होगी।


11 और नए क्रय केंद्रों का प्रस्ताव
कानपुर देहात। जिले में चार एजेंसियों के 36 क्रय केंद्र बने हैं। मंडी समिति रूरा में गेहूं क्रय का प्रस्ताव मिला है। मैथा, रसूलाबाद, डींघ व डेरापुर में खाद्य विभाग के क्रय केंद्र बनाने का प्रस्ताव है। पीसीयू ने छह केंद्रों का प्रस्ताव दिया है। इसमें सरवनखेड़ा ब्लाक में साधन सहकारी समिति मनेथू, नहोली, डेरापुर ब्लाक में बड़ागांव भिक्खी, मलासा ब्लाक में रायरामापुर, अमरौधा ब्लाक में जलपुरा और अकबरपुर ब्लाक के रूरा में जिला साधन सहकारी विकास संघ में क्रय केंद्र का प्रस्ताव है। डीएम का अनुमोदन मिलने पर जिले में 47 क्रय केंद्र हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed