फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Agricultural University will toppers medal

कृषि विश्वविद्यालय के टॉपरों को मेडल देने की घोषणा

Fri, 13 Jan 2017 01:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 13 Jan 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
Agricultural University will toppers medal
कानपुर कृषि विश्वविद्यालय
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2015-16  के टॉपरों की सूची गुरुवार को जारी कर दी है। नौ मार्च को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह में कुलपति टॉपरों को स्वर्ण पदक, रजत पदक, कांस्य पदक और प्रायोजित स्वर्ण पदक दिया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल राम नाईक करेंगे। मुख्य अतिथि के तौर पर प्रो. पंजाब सिंह उपस्थित रहेंगे। 
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बीएससी, बीटेक, एमएससी, एमबीए और पीएचडी के 501 स्टूडेंटों को डिग्री दी जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इससे पहले ही गुरुवार को बीएससी एग्रीकल्चर, होम साइंस, वानिकी और बीटेक के अलग-अलग कोर्स के टॉपरों की प्रस्तावित सूची जारी कर दी गई। इस पर दावे, आपत्तियां मांगी गई हैं। इनके निस्तारण के बाद टॉपरों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। यह काम 20 फरवरी से पहले पूरा होगा। 
विज्ञापन


पुष्पेंद्र को एमएससी होम साइंस का स्वर्ण पदक
: यह पहला मौका है, जब एमएससी होम साइंस का मेडल लड़के के खाते में आया है। पुष्पेंद्र कुमार ने 8.40 ओजीपीए मार्क्स लाकर एमएससी होम साइंस में टॉप किया है। एमएससी एग्रीकल्चर के टॉपर वीर विक्रम सिंह हैं।  वीर विक्रम ने 8.98 ओजीपीए मार्क्स हासिल करके श्रेष्ठता साबित की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये हैं टॉपर 
स्वर्ण पदक 
शेषनाथ पांडेय, बीएससी एग्रीकल्चर  8.68 ओजीपीए
प्रगति यादव, बीएससी होम साइंस     8.66
रवि कुमार मिश्रा, बीएससी वानिकी  8.62
प्रशांत कुमार, बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग 7.93
अमित पोरवाल, बीटेक इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन 7.87
शुभम रायजादा, बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग 7.76
विष्णुजी अवस्थी, बीटेक मेकेनिकल इंजीनियरिंग 7.69 
वीर विक्रम सिंह, एमएससी एग्रीकल्चर 8.98
पुष्पेंद्र कुमार, एमएससी होम साइंस 8.40
--------------------
 
रजत पदक
::: सोमेश, अंजली मौर्या, नंदन सिंह, दुर्गा लाल धाकड़, प्रिया, कीर्ति गोस्वामी, वीरेंद्र पटेल, मनीषा सैनी और रानी देवी। 
--------------- 
कांस्य पदक
:::: शिव पूजन यादव, सविता, अरशद हुसैन, संजीव कुमार, आनंद कुमार सिंह, मोहम्मद तमहीद खान, निखिल भारद्वाज, सौरभ गोविंद राव और कारले स्नेहल आनंद।  


प्रायोजित स्वर्ण पदक
 शेषनाथ पांडेय, शिव पूजन यादव, नेहा कुमारी, मनीषा सैनी, सौरभ गोविंद राव और प्रदीप कुमार। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed