{"_id":"5d595b688ebc3e89e27376d8","slug":"agra-lucknow-expressway-accident-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, हादसे में बाल-बाल बचा भाजपा नेता का परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, हादसे में बाल-बाल बचा भाजपा नेता का परिवार
Sun, 18 Aug 2019 08:05 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 18 Aug 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में रक्षाबंधन त्योहार पर बहन से राखी बंधवाकर आगरा से घर लौट रहा भाजपा नेता का परिवार एक्सप्रेस-वे पर हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार कार फिरोजाबाद के कटफोरी में अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
पुरवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी उत्तमचंद्र लोधी का बेटा आदित्य, आकाश, भतीजा एकांत व बेटी समेत सात लोग आगरा में बहन मीनू से राखी बंधवाने गए थे। शनिवार को देर रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फिरोजाबाद के कटफोरी गांव के सामने अचानक कार डिवाइडर से टकरा गई।
कार में फंसे भाजपा नेता के बेटे व अन्य परिजनों को पुलिस ने सैफई अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने सभी को खतरे से बाहर बता मामूली चोटें आने की बात कही। देर रात हादसे की सूचना पर भाजपा नेता उत्तमचंद्र लोधी अपने अन्य साथियों के साथ सैफई निकल गए। उन्होंने बताया कि पूरा परिवार सुरक्षित है। सभी को सैफई से लखनऊ बुद्धेश्वर स्थित आवास पर लाया गया है।