फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Agra Lucknow Express-Way Road Accident

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी से टकराई कार, चालक की मौत, 6 घायल 

Sun, 17 Jun 2018 04:45 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 17 Jun 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
Agra Lucknow Express-Way Road Accident
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक्सप्रेस वे पर खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी में पीछे से स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।
विज्ञापन


सभी घायलों को सैफई पीजीआई भेजा गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना का दर्दनाक मंजर देख हर कोई सहम गया। यह घटना थाना चौबिया इलाकेे में हुई। 

चौबिया थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सुबह 6 बजे फॉर्च्यूनर गाड़ी व स्विफ्ट कार में भिड़ंत होने से एक की मौत व दस घायल हो गए। दिल्ली की तरफ से आ रही फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार लोग चौपला नगला सबी के पास शौच क्रिया के लिए रुके थे। तभी पीछे से आ रही स्विफ्ट कार ने जोरदार टक्कर मार दी । इसमें फॉर्च्यूनर में सवार अशोक कुमार पुत्र शंकर सिंह, नीलम पत्नी रंजीत कुमार सोनी, प्रकाश सोनी पुत्र अशोक सोनी, रोहित सोनी पुत्र अशोक कुमार सोनी, सुधीर कुमार, पुष्पेन्द्र सोनी, सुभाष, समर सोनी, सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं स्विफ्ट सवार चालक साहिद पुत्र आरिफ खान की मौत हो गई और सहनवाज आदिल पुत्र उसमान शाहिल पत्नी सहनबाज आदिल, दो बच्ची इफरा, मीषा निवासी उत्तमनगर दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed