फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Agra first, Kanpur second in state-level Taekwondo championship

Kanpur News: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आगरा प्रथम, कानपुर द्वितीय

Tue, 09 Dec 2025 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Agra first, Kanpur second in state-level Taekwondo championship
कानपुर। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सर्वाधिक मेडल जीतकर आगरा प्रथम और कानपुर दूसरे स्थान पर रहा। तीसरे स्थान पर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के खिलाड़ी रहे।
विज्ञापन


सोमवार को हुए मुकाबलों में सीनियर वर्ग में राजन कुमार, अक्षय, दीपांशू, रमन, यशराज, आदित्य नयन, अजय कुमार, मधु यादव, मान्यता सिंह, हर्ष तोमर, आकांक्षा सिंह, पलक सरोज, खुशी कुमारी, कौशिकी, आकृति, भूमिका, विशाखा विजेता रहीं।
विज्ञापन


विजेता खिलाड़ी अब राजस्थान में होने वाले फेडरेशन कप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। फेडरेशन कप के लिए शहर से सब जूनियर पुरुष अंडर 21 किलो भार वर्ग में साहिल वर्मा, कैडेट महिला अंडर 44 किलो में आराध्या देव सिंह, कैडेट पुरुष अंडर 44 किलो में मोहित कश्यप, समीर वर्मा का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जूनियर महिला अंडर 46 किलो भार वर्ग में पलक सरोज, अंडर 49 किलो में शालिनी सिंह और सीनियर पुरुष अंडर 80 किलो में प्रबल और अंडर 58 किलो में अंतरिक्ष वर्मा का चयन हुआ है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल और कानपुर मंडल ताइक्वांडो कमेटी के अध्यक्ष विकास सिंह ने मेडल दिए।


कार्यक्रम का समापन उमेश पालीवाल, उप्र ताइक्वांडो के चेयरमैन रजत आदित्य दीक्षित ने किया। तुषार साहनी, रोमी सिंह, सविता सिंह, सतीश कुमार, शिवानी राजपाल और आकाश मिश्र ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed