फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Agra depot bus conductor accused of pushing woman, injured

Kanpur News: आगरा डिपो के बस कंडक्टर पर महिला को धक्का का आरोप, घायल

Thu, 06 Mar 2025 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Agra depot bus conductor accused of pushing woman, injured
घायल महिला।  - फोटो : संवाद
जसवंतनगर (इटावा)। आगरा-कानपुर सिक्सलेन हाईवे स्थित जसवंतनगर में महिला ने आगरा डिपो के बस परिचालक पर धक्का देने का आरोप लगाया है। इसमें महिला के सिर में चोट आई है। महिला ने बस चालक-परिचालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्रीपुरम लखनपुर की रहने वाली महिला सरोज देवी पत्नी हरिओम ने थाना जसवंतनगर में पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें 5 मार्च शाम को ताज डिपो की बस से जसवंतनगर मायके आ रही थी। बुधवार शाम साढ़े चार बजे जब बस गांव मलाजनी चौराहे के पास डूढहा मोड़ पर पहुंचीं। उसने बस कंडक्टर को बस रोकने को कहा तो उसने बस को स्लो किया। सरोज देवी ने आरोप लगाया कि उतरने समय परिचालक ने ड्राइवर को गाड़ी चलाने का इशारा किया। इस दौरान वह उतर नहीं पाई। ड्राइवर ने बस की स्पीड अचानक से बढ़ा दी । उसने जब विरोध किया तो बस कंडक्टर ने मुझसे अभद्रता करते हुए धक्का दे दिया। इससे वह हाईवे पर गिरकर घायल हो गई। गिरने से उसके सिर फट गया और माथे पर गिट्टी घुस गई। आसपास के लोगों ने डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले गए। सरोज देवी ने बस ड्राइवर और कंडक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अभी तक ऐसा मामला मेरे प्रकाश में नहीं आया है। यदि मेरे पास इसकी शिकायत आती है तो संबंधित बस के ड्राइवर और कंडक्टर की सेवा समाप्त करने के बाद विभागीय कार्यवाही की जाएगी। -राजेश कुमार, एआरएम ताज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed