फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Agent swindled Rs 16.72 lakh, report says

Kanpur News: एजेंट ने 16.72 लाख रुपये हड़पे, रिपोर्ट

Thu, 09 Apr 2026 02:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Agent swindled Rs 16.72 lakh, report says
कानपुर। प्रधान डाकघर में रिकरिंग डिपॉजिट (आरडी) जमा करने के नाम पर एजेंट ने तीन लोगों के 16.72 लाख रुपये हड़प लिए। इनमें से एक पीड़ित की शिकायत पर बुधवार को कोतवाली में आरोपी एजेंट, उसकी मां और एक अन्य पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। रिपोर्ट के अनुसार शिवाला निवासी प्रहलाद मिश्रा अपनी, ध्रुव नारायण मिश्रा और अनूप तिवारी की अक्तूबर-2020 से डाकघर में आरडी चलाते हैं। आठ-आठ हजार रुपये की तीन आरडी योजनाओं में कुल 24 हजार रुपये जमा किए जाते थे। रकम एजेंट आशीष अवस्थी और उसकी मां नीलम अवस्थी को दी जाती थी। तीनों खातों में केवल 2.40 लाख रुपये ही जमा किए गए। उन्होंने इस बारे में आशीष से पूछा तो उसने मकान बेचकर बकाया चुकाने की बात कही। लालबंगला निवासी अनूप शर्मा से मिलवाया। अनूप ने रकम देने की जिम्मेदारी ली। 1.20 लाख रुपये नकद और एक-एक लाख रुपये के पांच चेक दिए जो बाउंस हो गए। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed