फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   aged man died in hospital at hardoi

धरती के भगवान के दर पर टूट गई सांसें

Tue, 18 Oct 2016 09:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 18 Oct 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
aged man died in hospital at hardoi
डेमो

विज्ञापन

हरदोई के जिला अस्पताल में मंगलवार को ओपीडी के बाहर इलाज के अभाव में वृद्ध ने दम तोड़ दिया। पर्चा बनवाकर वह जांच कराने के लिए लगभग 11 बजे लाइन में लगा। दोपहर लगभग 12:30 बजे उसकी मौत हो गई। शव पड़ा देख पास में मौजूद लोगों ने सीएमएस को सूचना दी। फार्मासिस्ट को भेजकर शव मोर्चरी में रखवाया गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए।

 

सुभाष नगर निवासी अशोक (65) को सांस की बीमारी थी। उसके हाथ पैरों में भी सूजन आ गई थी। मंगलवार सुबह 10 बजे जिला अस्पताल दवा लेने पहुचा था। पर्चा बनवा कर लगभग 11 बजे वह नौ नंबर ओपीडी में रोगियों की जांच कर रहे सर्जन डॉ. सुरजीत सिंह को दिखाने के लिए लाइन में लग गया। आधा घंटा लाइन में इंतजार करने के बाद वह सामने पड़ी कुर्सी पर बैठ गया। कुर्सी पर बैठने के कुछ समय बाद ही वह बेहोश हो गया। इससे उसके आस-पास लोगाें की भीड़ लग गई।

विज्ञापन

 

कुछ लोगों ने वृद्ध के बेहोश होने की जानकारी डॉक्टर को दी लेकिन डॉक्टर ने अपने कक्ष से बाहर निकल कर बेहोश वृद्ध की जांच नहीं की। लगभग 12 बजे वृद्ध की हालत संदिग्ध लगने पर स्टाफ के एक कर्मचारी ने सीएमएस को सूचना दी। सीएमएस ने फार्मासिस्ट से वृद्ध की जांच कराने को कहा। एक डॉक्टर ने वृद्ध की जांच की तो वह मर चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटना की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध के पास मिले मोबाइल व डायरी में दर्ज पते पर परिजनों को सूचना दी। मृतक के भाई राकेश सिंह ने कहा उनकी हालत गंभीर थी तो बगैर लाइन में लगे सीधा डॉक्टर के पास जाना चाहिए था। डॉक्टर को वृद्ध की हालत गंभीर होने की जानकारी दी गई थी ऐसा उनके संज्ञान में नहीं है। इस संबंध में वह छानबीन करेंगे, यदि जानकारी होने के बाद भी डॉक्टर ने समय रहते वृद्ध की जांच नहीं की होगी तो विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई के लिए लिखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed