फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   aged attempted suicide in front of DM office

डीएम कार्यालय के सामने वृद्ध ने किया आत्मदाह का प्रयास, मच गया हड़कंप

Sat, 01 Dec 2018 12:51 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 01 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
aged attempted suicide in front of DM office
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में जमीन पर कब्जा करने वाले दबंग पर कार्रवाई न होने पर एक वृद्ध ने शुक्रवार को डीएम कार्यालय के बाहर आत्मदाह करने का प्रयास किया। जैसे ही उसने अपने ऊपर पेट्रोल डाला कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों व होमगार्ड ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।  
विज्ञापन



कासगंज जिले के थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव सनौणी निवासी श्रीराम (58) की गांव में जमीन है। उसका कहना है कि दबंग पड़ोसी ने इस पर कब्जा कर लिया है। इससे परेशान होकर वह गांव से कंपिल थाना क्षेत्र के गांव राईपुर चिनहटपुर में खाली पड़ी जगह पर झोपड़ी डालकर रहने लगा। 
विज्ञापन


दबंग यहां भी आकर धमकाने लगे। परेशान वृद्ध ने पुलिस और जिलाधिकारी को प्रार्थना दिया। उसका कहना है कि कहीं भी सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार को श्रीराम कलक्ट्रेट झोला लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने आया। उसने डीएम कार्यालय के बाहर झोले से एक प्लास्टिक की बोतल निकाली और उसमें भरे पेट्रोल को आत्मदाह के लिए अपने ऊपर डाल लिया। इसी दौरान होमगार्ड और कर्मचारियों ने उसे देख लिया और पकड़ कर वहीं बैठा लिया। फतेहगढ़ कोतवाली के पुलिस कर्मियों के पहुंचने पर वृद्ध को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed