फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   after tweet to railway minister ayushi find meal

रेल मंत्री को ट्वीट के बाद आयुषी को ट्रेन में मिला खाना

Sun, 04 Dec 2016 11:28 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 04 Dec 2016 11:28 AM IST
विज्ञापन
after tweet to railway minister ayushi find meal
पैसे खत्म होने पर 30 घंटे लेट चल रही मगध में वेंडर ने नहीं दिया था खाना
30 घंटे देरी से चल रही अप मगध एक्सप्रेस से यात्रा कर रही बीटेक छात्रा के पास 150 रुपये न होने पर उसे पेंट्रीकार से खाना नहीं मिला। इस पर उसने दिल्ली में परिजनों को फोन से इसकी सूचना दी। उन्होंने इस संदर्भ में रेल मंत्री को ट्वीट कर दिया, जिस पर रेल मंत्रेलय ने तुरंत ही कंट्रोल को इटावा स्टेशन पर छात्रा को खाना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ट्रेन के शनिवार दोपहर इटावा स्टेशन पर पहुंचने पर छात्रा को आरपीएफ ने खाना और नाश्ता उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी छात्रा आयुषी चंद्रा इलाहाबाद में मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ  टेक्नोलॉजी में इलेक्ट्रॉनिक कम्यूनिकेशन की पढ़ाई कर रही है। आयुषी ने दिल्ली स्थित घर जाने के लिए मगध एक्सप्रेस में एक दिसंबर का रिजर्वेशन कराया था लेकिन ट्रेन दो दिसंबर को रात 10:30 बजे इलाहाबाद स्टेशन पहुंची। लगभग 24 घंटे स्टेशन पर बिताने के बाद आयुषी 12401 अप मगध एक्सप्रेस के एसी कोच नंबर बी-2 में अपनी बर्थ 40 पर सवार होकर चल दी। इलाहाबाद से कानपुर आते-आते ट्रेन और लेट हो गई। शनिवार सुबह 10 बजे उसने कोच के अन्य यात्रियों से बात की। जब उसे यह जानकारी हुई कि ट्रेन को अभी दिल्ली पहुंचने में रात हो जाएगी तो उसने वेंडर से खाना मांगा तो वेंडर ने खाने के रेट 150 रुपये बताए और चला गया। आयुषी के अनुसार स्टेशन और ट्रेन में ही काफी समय बीत जाने पर उसके पास सिर्फ 100 का एक नोट ही बचा था। ऐसे में खाना न मिलने पर उसने पिता अशोक चंद्रा व मां रजनीगंधा को इसकी जानकारी दी। बेटी के ट्रेन में भूखे होने से परिजन परेशान हो उठे और उन्होंने रेलमंत्री को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी, जिस पर तुरंत ही रेल मंत्रालय ने इटावा कंट्रोल को निर्देश दिए कि अगले स्टेशन पर ही छात्रा को खाना उपलब्ध कराया जाए। आरपीएफ एसआई डीपी सिंह, कांस्टेबिल रामाधीन राठौर व रामकुमार साहू छात्रा के लिए समोसे, पराठे और सब्जी, पानी लेकर प्लेटफार्म पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed