{"_id":"67e5ad982ae32817be056dda","slug":"after-turning-off-the-lights-of-the-overbridge-and-cutting-the-shutter-of-the-warehouse-goods-worth-two-lakhs-were-stolen-kanpur-news-c-12-1-knp1054-1051663-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ओवरब्रिज की लाइटें की बंद, फिर गोदाम का शटर काटकर दो लाख का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ओवरब्रिज की लाइटें की बंद, फिर गोदाम का शटर काटकर दो लाख का माल उड़ाया
विज्ञापन
कानपुर। महाराजपुर थानाक्षेत्र में चोरों ने बुधवार देर रात हाईवे के ओवरब्रिज की लाइटें बंद कर दी। इसके बाद अग्निहोत्री मार्केट स्थित गोदाम का शटर काटकर दो लाख रुपये कीमत का सामान पार कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश कर रही है।
रोहित अग्निहोत्री का अग्निहोत्री मार्केट में अनोखी ट्रेडर्स के नाम से गोदाम है। बुधवार शाम छह बजे वह गोदाम बंद कर अपनी दुकान चले गए। गुरुवार सुबह उनके बड़े भाई लक्ष्मी नारायण ने गोदाम का शटर और ताला टूटा देख पुलिस को सूचना दी।
फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर साक्ष्य जुटाए। दुकान में दाखिल हुए चोरों ने 15 टीन रिफाइंड, 50 गत्ता सरसों का तेल और पांच कैन पामोलिन चुरा लिया। चोरी गए सामान की कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। गोदाम मालिक ने बताया कि इससे पहले भी इलाके में चोरी की घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन
वारदात से पहले शातिर ओवरब्रिज की लाइटें बंद कर देते हैं। आशंका है कि चोरी में किसी स्थानीय व्यक्ति का भी हाथ हो सकता है। थानाप्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।