फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After the rape, the dead body was burnt after killing the girl

दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या कर शव जलाया

Fri, 02 Jul 2021 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
After the rape, the dead body was burnt after killing the girl
कानपुर देहात/संदलपुर। मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय बालिका को बुधवार रात चारपाई समेत अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में बालिका की हत्या कर शव भी जला दिया। गुरुवार सुबह गांव के बाहर बाग में बालिका का अधजला शव मिला। पिता ने अज्ञात लोगों पर दुष्कर्म व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम करने वाली चिकित्सकों की टीम बालिका के साथ दुष्कर्म होने की बात कह रही है।
विज्ञापन

मंगलपुर क्षेत्र के एक गांव में मजदूरी करने वाले अनुसूचित जाति के दंपती की 12 वर्षीय बेटी बुधवार रात घर के बाहर दादी के पास दूसरी चारपाई पर सो रही थी। माता पिता छत पर सो रहे थे। गुरुवार भोर दादी की नींद खुली तो 12 वर्षीय पौत्री की चारपाई ही गायब थी। इस पर बालिका की खोजबीन शुरू तो उसका अधजला शव गांव के बाहर अमरूद के बगीचे में पड़ा मिला। उससे तीन सौ मीटर दूर चारपाई पड़ी मिली।
विज्ञापन

जानकारी पर पुलिस अफसरों ने डॉग स्क्वॉड व फॉरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंचकर ग्रामीणों व परिजनों से मामले की जानकारी ली। एडीजी भानू भास्कर व आईजी मोहित अग्रवाल ने भी गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि रात में बालिका को अगवा करने के बाद हत्या की गई है। मामले में हत्या व दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। खुलासे के लिए पांच टीमें लगाई हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed