{"_id":"68f154619e8027ad8509995b","slug":"after-the-intervention-of-the-mp-officials-arrived-to-investigate-the-dumping-sites-kanpur-news-c-220-1-akb1007-133012-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सांसद के दखल के बाद डंपिंग स्थलों पर जांच करने पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सांसद के दखल के बाद डंपिंग स्थलों पर जांच करने पहुंचे अधिकारी
Fri, 17 Oct 2025 01:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। मानक से अधिक बालू डंप किए जाने की लगातार शिकायतें हो रहीं थीं। इधर दिशा की बैठक में मुद्दा उठाने जाने के बाद भी अधिकारियों ने अनदेखा किया तो जिला पंचायत की बैठक में दोबारा मुद्दा उठाया गया। मामले में अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले के दखल के बाद गुरुवार को अधिकारियों की टीम ने जल्लापुर व पिपरी में डंपिंग स्थलों की जांच की है।
भोगनीपुर तहसील के पिपरी व सिकंदरा के जल्लापुर में बालू की डंपिंग की जा रही थी। इससे परेशान होकर स्थानीय लोग आए दिन शिकायतें कर रहे थे। लोगों का आरोप था कि सड़क किनारे मानक से अधिक बालू डंप किए जाने से आवागमन में परेशानी होती है। हवा के साथ बालू उड़ने से आंखों में समस्या बढ़ रही है।
दिशा की बैठक में भी मुद्दा उठाया गया था लेकिन कार्रवाई नहीं तो बुधवार को जिला पंचायत की बैठक में जन प्रतिनिधियों ने दोबारा मुद्दा उठाया। इस पर सांसद देवेंद्र सिंह भोले अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर जांच करने के निर्देश दिए थे। इसपर गुरुवार सुबह एडीएम प्रशासन अमित कुमार के नेतृत्व में खनिज अधिकारी अर्जुन सिंह व अन्य अधिकारी भोगनीपुर तहसील के पिपरी गांव पहुंचे।
विज्ञापन
टीम ने अकबरपुर सांसद की मौजूदगी में बालू डंप स्थल की नापजोख शुरू की। इसके बाद दोपहर में टीम सिकंदरा तहसील के जल्लापुर स्थित डंपिंग स्थल पहुंची। यहां भी टीम ने देर शाम तक बालू डंप की नापजोख की है। इस दौरान संबंधित तहसील के एसडीएम भी मौजूद रहे। एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि टीम के साथ डंपिंग स्थलों की जांच की गई है। जांच आख्या का परीक्षण किया जा रहा है। जो भी अनिमित्ता सामने आएगी, उसपर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।