{"_id":"63bed8a10e5e347fae1a67c2","slug":"after-the-himalayan-vulture-now-the-mountain-white-owl-was-found-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: हिमालयन गिद्ध के बाद अब मिला पहाड़ी सफेद उल्लू, लोगों में देखने की मची होड़, वन विभाग ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: हिमालयन गिद्ध के बाद अब मिला पहाड़ी सफेद उल्लू, लोगों में देखने की मची होड़, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Wed, 11 Jan 2023 09:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 11 Jan 2023 09:12 PM IST
सार
ईदगाह में दुर्लभ हिमालयन गिद्ध के बाद अब शहर में पहाड़ी सफेद उल्लू मिला है। बड़े शरीर वाले उल्लू को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। वन विभाग की टीम ने कब्जे में लेकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसके बाद सही मिलने पर जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
पहाड़ी सफेद उल्लू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में सर्दी का कहर लगातार जारी है। इसके चलते मनुष्य के साथ पशु-पक्षी भी परेशान हैं। एक सप्ताह पहले शहर में मिले हिमालयन गिद्ध के बाद बुधवार को नवीन मार्केट में वार्न प्रजाति का पहाड़ी सफेद उल्लू दुकान के बाहर बैठा मिला।
विज्ञापन
इस बड़े शरीर वाले उल्लू को देखकर वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी लल्लू सिंह ने बताया कि दोपहर दो बजे नवीन मार्केट के व्यापारी फोन कर जानकारी दी थी।
विज्ञापन
अलग तरह का उल्लू बैठा हुआ है। करीब एक फुट का लंबा है और लोगों को देखकर काफी डर रहा है। वह उड़ नहीं पा रहा है। सूचना पाकर उन्होनें अपनी टीम भेजी उन्होनें कपड़ा डालकर उसे पकड़ा। उसके स्वास्थ्य की जांच कराने के लिए चिड़ियाघर ले गए।
विज्ञापन
Trending Videos
यहां पर डॉक्टरों की टीम ने उसका परीक्षण किया, जिसमें कोई कमी नहीं मिली। उन्होनें बताया कि करीब चार बजे उसे वन विभाग के जंगल में उसे छोड़ दिया गया। उसे कैद करने में खाना-पीना बंद कर सकता है, जिससे उसके जान-माल का खतरा हो सकता है। वैसे इस प्रजाति के उल्लू हिमालय क्षेत्र में ज्यादा पाए जाते हैं।