{"_id":"5d9b0e378ebc3e93d100a002","slug":"after-the-death-of-the-elder-brother-the-younger-brother-got-shocked","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े भाई की हादसे में मौत के बाद छोटे भाई को लगा सदमा, जलती चिता के सामने गंगा में लगा दी छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े भाई की हादसे में मौत के बाद छोटे भाई को लगा सदमा, जलती चिता के सामने गंगा में लगा दी छलांग
Mon, 07 Oct 2019 03:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 07 Oct 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
बड़े भाई की मौत के बाद छोटे भाई के गंगा में छलांग लगाने के बाद घाट किनारे बैठे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज में बड़े भाई की मौत के बाद सदमे में छोटे भाई ने महादेवी घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान जलती हुई चिता के सामने ही गंगा में छलांग दी। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस अधिकारियों ने पहुंच कर छोटे भाई की तलाश के लिए गंगा में गोताखोरों को उतरवा कर बचाव कार्य शुरू कराया है।
तिर्वा कस्बा के मोहल्ला दुर्गा नगर निवासी सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त ब्रजेंद्र कुमार के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा अवनीश (44) बहराइच जिले के ब्लाक विसेसुरगंज के गांव दिगितपुरवा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात था। दशहरा की छुट्टी के चलते शनिवार को वह ट्रेन से घर आ लौट रहा था।
तभी गोंडा रेलवे स्टेशन पर उसकी मौत हो गई। उसके परिजन सोमवार को महादेवी घाट पर अवनीश का अंतिम संस्कार कर रहे थे। तभी छोटे भाई शिक्षक सौरभ राठौर (35) ने भाई-भाई चिल्लाते हुए जलती हुई चिता के सामने गंगा में छलांग दी और वह डूब गया।
विज्ञापन
पिता ब्रजेंद्र ने बताया कि छोटा बेटा तालग्राम ब्लाक खबरामऊ उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। लोगों ने बताया कि बड़े भाई की मौत से आहत छोटे भाई सौरभ ने पहले भी दो बार गंगा में छलांग लगाई थी, लेकिन लोगों ने बचा लिया था। तीसरी बार उसने काफी उंचाई से छलांग लगा दी जिससे गंगा में पानी के तेज बहाव में वह बह गया। सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि सौरभ की तलाश में गोताखोरों को लगाया है।