फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After talking to fiancé the only son of the businessman took the hanging

29 जनवरी को होनी थी शादी, मंगेतर से बात करने के बाद कारोबारी के इकलौते बेटे ने लगा ली फांसी

Wed, 26 Dec 2018 10:44 AM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Wed, 26 Dec 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
After talking to fiancé the only son of the businessman took the hanging
डेमो पिक
कानपुर के किदवईनगर के-ब्लॉक  में सोमवार देर रात रस्सी कारोबारी सुनील कुमार के इकलौते बेटे प्रतीक अग्रवाल (26) ने फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह पिता वॉक के लिए उठे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसके बाद नौबस्ता पुलिस को सूचना दी गई।   
विज्ञापन


सुनील कुमार दीवान की रस्सी बनाने की फैक्ट्री है। बेटा प्रतीक अग्रवाल भी कारोबार में हाथ बंटाता था। ताऊ सूरज दीवान ने बताया कि सोमवार देर शाम प्रतीक खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया था।  सुबह छोटे भाई सुनील मॉर्निंगवॉक के लिए उठे। उनके कपड़े प्रतीक के कमरे में थे। सुनील ने दरवाजा खुलवाने के लिए बेटे प्रतीक को आवाज दी, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। 
विज्ञापन

खिड़की से झांक कर देखा तो नायलॉन की रस्सी के सहारे पंखे के कुंडे से वह लटकता दिखा। उन्होंने बताया कि प्रतीक की शादी फर्रुखाबाद में तय हुई थी। 29 जनवरी को बारात के चलते सभी तैयारियों में व्यस्त थे। रात में उसकी मंगेतर से मोबाइल पर बात हुई थी। ऐसा क्यों किया। कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है। नौबस्ता थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह ने बताया कि फोरेंसिक जांच कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कारण का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed