फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After student uproar, management extended college timings and reduced attendance.

Kanpur News: छात्रों के हंगामे के बाद प्रबंधन ने कॉलेज समय बढ़ाया, उपस्थिति घटाई

Tue, 10 Feb 2026 02:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
After student uproar, management extended college timings and reduced attendance.
कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना स्थित महाराणा प्रताप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में सोमवार को भी हंगामा हुआ। कॉलेज के छात्रों और एबीवीपी के सदस्यों ने मांगे मनवाने के लिए नारेबाजी की। करीब चार घंटे तक चले हंगामे के बाद प्रबंधन ने छात्रों की कुछ मांगों को मान लिया। हालांकि हंगामे के चलते सोमवार को कॉलेज में कक्षाएं नहीं चल सकीं।
विज्ञापन

बीते बुधवार को देर से काॅलेज आने गेट बंद होने के बाद बाइक सवार छात्रों के एक साथ हॉर्न बजाने पर गुस्साए शिक्षकों ने छात्रों को पीट दिया था। इसके बाद नाराज छात्रों ने दिनभर हंगामा किया था। इसके बाद एक छात्र की मां ने तीन शिक्षकों के खिलाफ बिठूर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। अगले दिन भी शिक्षकों और छात्रों का विवाद बढ़ा तो छात्रों ने कल्याणपुर थाने में हंगामा काटा था। सोमवार को फिर हंगामा बढ़ने की आशंका पर एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार भारी फोर्स के साथ काॅलेज पहुंचे। पीएसी जवानों के अलावा फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौजूद रही।
विज्ञापन

छात्रों की मांगों पर प्रबंधन ने 31 मार्च तक काॅलेज का समय 9:45 बजे से 4:45 बजे कर दिया। प्रत्येक माह दो शनिवार को अवकाश घोषित किया गया है। 80 फीसदी या इससे अधिक उपस्थिति पर जुर्माना न लगाने की मांग को भी मान लिया गया है। साथ ही पीजी में रह रहे छात्रों को लंच में बाहर जाने की मांग को भी मान लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed