{"_id":"621a825692368b54211d92db","slug":"after-making-the-video-viral-the-girl-student-trapped-near-the-poland-border-pleaded-with-the-pm-akbarpur-news-knp682788442","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल कर पोलैंड बार्डर के पास फंसी छात्रा ने पीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो वायरल कर पोलैंड बार्डर के पास फंसी छात्रा ने पीएम से लगाई गुहार
विज्ञापन
जान्हवी कटियार। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। रूस के हमले के बाद यूक्रेन धमाकों से दहल रहा है। वहां मौजूद सिकंदरा निवासी एमबीबीएस छात्रा जान्हवी कटियार ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर प्रधानमंत्री से मदद की गुहार लगाई है। छात्रा ने कहा कि वह पोलैंड बार्डर के पास फंसी है और माहौल अच्छा नहीं है।
यूक्रेन की टर्नोपिल स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही सिकंदरा के मोहम्मदनगर निवासी रिटायर्ड फौजी संतोष कुमार कटियार की बेटी जान्हवी कटियार ने शुक्रवार को एक वीडियो बनाकर मदद की गुहार लगाई।
एक मिनट एक सेकेंड के वीडियो में बताया कि यूक्रेन के हालात इतने गंभीर हैं कि वह लोग शेल्टर में रात गुजारते हैं। रूस ने कीव, खारकीव, ओेडेसा, चारनेविल पर हमला किया है। वह मौजूदा समय में पश्चिम की तरफ पोलैंड बार्डर के पास है।
विज्ञापन
इसलिए फिलहाल कुछ सुरक्षित है। कई लोगों को यूक्रेन से निकाला गया है। चारों तरफ डर के माहौल को देखकर वह परेशान है। उनका खाना भी खत्म हो रहा है। जान्हवी ने वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रक्षामंत्री से गुजारिश करते हुए कहा कि उन्हें सुरक्षित घर ले जाएं।
डीएम ने आकांक्षा के परिजनों से की बात
यूक्रेन में फंसी छात्रा आकांक्षा के परिजनों से बात कर डीएम ने मदद का आश्वासन दिया है। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शासन से 341 लोगों की सूची प्राप्त हुई है। जिसमें कानपुर देहात के हरीकापुरवा गांव निवासी छात्रा आकांक्षा कटियार पुत्री शिवेंद्र कटियार का नाम भी शामिल है।
इस समय आकांक्षा का परिवार कानपुर नगर के बर्रा सात में रहता है। शासन के निर्देश हैं कि ऐसे प्रकरणों में परिवार से बात कर ली जाए और उन्हें राज्य सरकार के सहयोग के बाबत जानकारी दी जाए। इसी के तहत परिजनों से बात कर मदद का भरोसा दिया गया है। (संवाद)