फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After killing the cousins they burnt their bodies and threw them away, Allegation of property dispute, two sus

मौसेरे भाइयों की हत्या: रात में सोए...सुबह जले मिले शव, जलकर मरे या जलाकर मारे गए, जांच में जुटी है पुलिस

Thu, 21 Mar 2024 05:29 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 21 Mar 2024 05:29 AM IST
सार

Kanpur News: कसिगवां गांव में दो युवकों की जलकर मौत की घटना में परिवार वालों ने अपने खानदानियों पर ही जिंदा फूंकने का आरोप लगाते हुए सेन पश्चिम पारा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
After killing the cousins they burnt their bodies and threw them away, Allegation of property dispute, two sus
मौसेर भाइयों की हत्या कर शव जलाकर फेंके - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सेन पश्चिम पारा के कसिगवां गांव में मंगलवार रात एक चारपाई पर सोए दो मौसेरे भाइयों की जली हुईं लाशें मिली हैं। दोनों जलकर मरे या जलाकर मारे गए, इस गुत्थी में पुलिस भी उलझ गई है। हालांकि, परिजनों ने संपत्ति विवाद में हत्या के बाद शवों को जलाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

कुछ अहम बिंदु भी हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। जैसे आग लगने के बाद भागे क्यों नहीं, एक साथ चारपाई पर सोए थे, तो दोनों के शव अलग-अलग क्यों मिले, मुख्य दरवाजा खुला क्यों था? बुधवार सुबह पुलिस संग पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन

कसिगवां गांव निवासी प्रेम उर्फ बबलू के परिवार में पत्नी गौरा के अलावा तीन बेटे व दो बेटियां हैं। गांव में ही घर से करीब 150 मीटर दूर उनके साढ़ू का बेटा सुनील (22) उर्फ अनिल अकेले रहता था। उसके पिता की 22 साल तो माता की छह साल पहले मृत्यु हो चुकी है।

राज उर्फ छोटू से सुनील की काफी पटती थी
प्रेम ने बताया कि सुनील गैस सिलिंडर की डिलीवरी करता था। ऑटो-बाइक की मरम्मत करने वाले मझले बेटे राज उर्फ छोटू (20) से सुनील की काफी पटती थी। मंगलवार रात करीब 11:30 बजे सुनील ने राज को नींद न आने की बात कहकर अपने घर बुला लिया।

विज्ञापन

एक शव चारपाई पर, दूसरा जमीन पर पड़ा मिला
देर रात करीब एक बजे ग्रामीण शोर मचाने लगे की घर में आग लग गई है। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल पंप की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। ग्रामीण जब कमरे में दाखिल हुए, तो दोनों के जले हुए शव मिले। एक शव चारपाई पर, तो दूसरा जमीन पर पड़ा मिला।

संपत्ति के विवाद का आरोप, दो संदिग्ध उठाए गए
प्रेम के मुताबिक सुनील का संपत्ति को लेकर अपने परिवारीजनों से विवाद था। ऐसे में उन्होंने हमलावरों के घर में घुसकर दोनों की हत्या करने के बाद हत्या को हादसा दिखाने के लिए घर में आग लगाने की आशंका जताई है। पुलिस ने देर शाम दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शाम को शवों का ड्योढ़ी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, पुलिस ने अनिल के चचेरे भाई समेत दो लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस
कसिगवां गांव में दो युवकों की जलकर मौत की घटना में परिवार वालों ने अपने खानदानियों पर ही जिंदा फूंकने का आरोप लगाते हुए सेन पश्चिम पारा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना को पुलिस हत्या मानकर ही जांच कर रही है। साथ ही, हादसे के अन्य बिंदुओं पर भी काम किया जा रहा है। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों के जलकर मरने की पुष्टि हुई है। उनका विसरा सुरक्षित रखा गया है।

साक्ष्य भी कर रहे हत्या का इशारा

  • सुनील और राज जिस कमरे में सो रहे थे, उसका लोहे का मेन गेट खुला मिला। ऐसे में कोई भी आसानी से कमरे में आ और जा सकता था।
  • पुलिस और फोरेंसिक टीम को कमरे में एक कांच की बोतल मिली, जिसमें पेट्रोल की दुर्गंध आ रही थी। वहीं, कमरे में भी पेट्रोल की तेज दुर्गंध आ रही थी, जिससे साफ है कि आग पेट्रोल की मदद से लगाई गई।
  • पुलिस को मेन गेट के सामने दो बाइकें खड़ी मिलीं। ये दोनों बाइकें अक्सर गेट के किनारे खड़ी होती थीं, लेकिन बुधवार को हादसे के वक्त दोनों बाइकें मेन गेट के ठीक सामने खड़ी मिलीं। ऐसे में इन बाइकों से बोतल में पेट्रोल निकालकर वारदात को अंजाम देने की आशंका है।

  • एक शव चारपाई के ठीक नीचे पड़ा मिला। आशंका है कि चारपाई के बान जलने के बाद शव नीचे गिर गया होगा। दूसरा शव चारपाई से जरा सा हटकर जमीन पर पड़ा मिला। दोनों शव एक दूसरे की तरफ पैर किए हुए मिले। यदि दोनों की सोते हुए ही जलकर मौत हुई तो एक शव चारपाई से दूर कैसे मिला।
  • पुलिस को घटना स्थल से दोनों मृतकों के मोबाइल फोन नहीं मिले। उनके मोबाइल फोन गायब होने से किसको क्या फायदा हो सकता है, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।

दो युवकों की जलकर मौत हुई है। हादसा है या हत्या दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जो तथ्य निकलेंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  -हरीश चंदर, एडीशनल सीपी, कानून व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed