{"_id":"57fdbd254f1c1b6e5228fe87","slug":"after-killing-ravana-krishna-leela-are-staging-death-of-artist-created-a-stir-in-audience","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावण वध के बाद कृष्ण लीला का मंचन कर रहे कलाकार की मौत, दर्शकों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावण वध के बाद कृष्ण लीला का मंचन कर रहे कलाकार की मौत, दर्शकों में मचा हड़कंप
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 12 Oct 2016 03:41 PM IST
विज्ञापन
मरने वाला कलाकार गांव का पूर्व प्रधान था, कई वर्षों से निभा रहा था देवकी का किरदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात के डेरापुर बिहारी गांव में आयोजित नाट्य लीला मंचन के दौरान एक कलाकार की मंच पर ही अकस्मात मौत हो गई। यह देखते ही दर्शकों में हड़कंप मच गया। डायलॉग डिलीवरी के दौरान कलाकार के सीने में जोरों का दर्द हुआ और वह जमीन पर गिर गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना भोगनीपुर के कस्बा पुखरायां डेरापुर बिहारी गांव में विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार की रात सुखई तालाब के पास रामलीला व कृष्ण लीला नाट्य मंचन का आयोजन किया गया था। रावण वध के बाद कृष्ण लीला खेली गई। कृष्ण जन्म लीला के समय देवकी की भूमिका निभा रहे गांव के पूर्व प्रधान राज नारायण (49) को मंच पर अभिनय के दौरान सीने में दर्द हुआ और वह जमीन पर गिर पड़े। यह देखते ही दर्शकों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन लीला का मंचन रोक कर डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने राज नारायण को देखते ही मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक राज नारायण की मौत हार्ट अटैक से हुई है।