Unnao: किसान की हत्या कर शव झोपड़ी में रखकर लगाई आग, सुबह लोगों ने देखा अधजला शव, तफ्तीश जारी
Unnao News: हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव झोपड़ी में रखकर जला दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले में हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में झोपड़ी बनाकर रह रहे 35 वर्षीय युवक की हत्या कर शव को झोपड़ी में रखकर जला दिया गया। सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने अधजला शव देख पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए बताया कि मृतक का पुश्तैनी जमीन को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था।
कोतवाली क्षेत्र कस्बा न्योतनी के मोहल्ला गांधी नगर निवासी सुशील मौर्य (35) दस साल से कस्बा से 800 मीटर दूर अपने आम की बाग में झोपड़ी बनाकर रह रहा था। गुरुवार सुबह ग्रामीण झोपड़ी के पास खून और झोपड़ी में आग लगी देख पहुंचे, तो सुशील मौर्य का अधजला शव मिला। ग्रामीणों में चर्चा है की पहले युवक की किसी धारदार हथियार से हत्या की गई।
इसके बाद घटना को हादसे का रूप देने के लिए शव को झोपड़ी में रख कर जला दिया गया है। मौके पर पहुंचे सीओ संतोष सिंह, एएसपी प्रेमचंद व पुलिस व फील्ड यूनिट की टीम ने साक्ष्य संकलन कर शव को पीएम के लिए भेजा है। मृतक की दो भाई व चार बहनें हैं, जिसमें बड़ी बहन सावित्री विवाहित है।
पत्नी ने मृतक पर केश कर दिया था
गायत्री, मन्ना व दीपा सबसे छोटा भाई ओम मौर्य है, जो लखनऊ में रहकर पढ़ाई करता है। मृतक मोहसिन के यहां कंपोजिट खाद बनाने का काम करता था। मृतक सुशील की 20 वर्ष पहले शादी हुईं थी। अनबन होने पर 15 साल पहले पत्नी अपने मायके पामा राजाबाग चली गई थी। पत्नी ने मृतक पर केश कर दिया था।
राजस्व कर्मचारियों द्वारा अभी नाप नहीं की गई
इसको लेकर सुशील तीन साल जेल में रहा। मृतक का पुश्तैनी जमीन को लेकर वक्फ बोर्ड से न्योतनी निवासी गोलू, गुड्डू, पप्पू से हसनगंज तहसील में कई वर्षों से मुकदमा चल रहा था, जो बीते वर्ष मृतक के पक्ष में हो गया था। लेकिन राजस्व कर्मचारियों द्वारा अभी नाप नहीं की गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।